सतना जिले में 108 एम्बुलेंस की खराब हालत उजागर, टूटी कुंडी फटे स्ट्रेचर और जंग लगी गाड़ियों से मरीजों की सुरक्षा खतरे में, मेंटेनेंस पर सवाल उठे, जिम्मेदार एजेंसियों पर कार्रवाई की मांग

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में आपातकालीन सेवा ‘108’ एम्बुलेंस की हालत गंभीर लापरवाही की कहानी बयां कर रही है। मौके पर कई गाड़ियां ऐसी मिली जिनमे एम्बुलेंस के पिछले दरवाजे की कुंडी टूटी थी, लॉकिंग सिस्टम उखड़ा हुआ था और बॉडी पर जंग के निशान थे। अंदर की स्थिति और चिंताजनक निकली, स्ट्रेचर का गद्दा कई जगह से फटा हुआ, फोम बाहर निकला हुआ दिखा, जिससे मरीजों को संक्रमण और चोट का खतरा बना रहता है। जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश में 108 एम्बुलेंस का संचालन जय अम्बे इमरजेंसी सर्विसेस के पास है। लेकिन मेंटेनेंस के दावों के बीच जमीनी हकीकत सवाल खड़े कर रही है। कई गाड़ियां ऐसी हैं जिनका दरवाजा ठीक से बंद नहीं होता, जो तेज रफ्तार या खराब सड़कों पर मरीज की सुरक्षा के लिए बड़ा जोखिम है।
जिले में 60 गाड़ियां, जुगाड़ से बंद होते हैं दरवाजे
जानकारी अनुसार जिले में कुल 60 एम्बुलेंस हैं जिसमें 34 जननी एक्सप्रेस हैं। 2 जननी एक्सप्रेस के वर्कशॉप में इंजन खुले हैं, शेष की कंडीशन अच्छी बताई जा रही है। 26 वाहन एम्बुलेंस के रूप में उपयोग में लाए जा रहे हैं। इसमें 6 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस) व्हीकल हैं तो शेष बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) वाहन हैं। सूत्रों का दावा है कि सबसे बड़ी समस्या एम्बुलेंस के गेटों की है, इन्हें जुगाड़ से बंद किया जाता है। अंटेडेंट और ईएमटी की सीटों की भी दुर्दशा है। जिले में आपातकालीन सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली 108 एम्बुलेंस की यह हालत न केवल सिस्टम की पोल खोलती है, बल्कि मरीजों की सुरक्षा पर भी सीधा खतरा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कमोवेश जिले की कई एम्बुलेंस इसी हालत में दौड़ रही हैं। इमरजेंसी में मरीजों को ले जाने वाली गाड़ियों में बेसिक सुविधाएं तक दुरुस्त नहीं हैं। फटे स्ट्रेचर पर मरीजों को लिटाना मजबूरी बन गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसी स्थिति में इन्फेक्शन, गिरने और दर्द बढ़ने का खतरा रहता है, खासकर गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं के लिए।
बड़े हादसे का इंतजार कर रही है एजेंसी
बड़ा सवाल यह है कि क्या मेंटेनेंस का बजट सिर्फ कागजों तक सीमित है? जिम्मेदार एजेंसी और स्वास्थ्य विभाग कब जागेंगे? जिले में आपातकालीन सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली 108 एम्बुलेंस की यह हालत न केवल सिस्टम की पोल खोलती है, बल्कि मरीजों की सुरक्षा पर भी सीधा खतरा है। जिम्मेदारों को तत्काल संज्ञान लेकर मरम्मत, निरीक्षण और जवाबदेही तय करनी होगी, वरना किसी बड़े हादसे का इंतजार ही बाकी रह जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।