विद्यार्थियों की अपार आईडी नहीं बनाने पर सतना के 27 निजी स्कूलों को नोटिस मिला है। तीन दिन में स्पष्टीकरण और कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र मांगा गया, मान्यता निलंबन की चेतावनी भी दी गई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
विद्यार्थियों की अपार आईडी (आॅटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) बनाने में लापरवाही बरतना जिले के 27 निजी स्कूलों को भारी पड़ सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा ने अपार आईडी के कार्य में अपेक्षित रुचि नहीं लेने और पात्र विद्यार्थियों की आईडी नहीं बनाए जाने पर मंगलवार को इन स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग ने संबंधित संस्थाओं से तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण के साथ अपार आईडी कार्य पूर्ण करने का प्रमाण पत्र मांगा है।
तीन दिन की मोहलत, जवाब नहीं तो कार्रवाई
डीईओ ने संबंधित स्कूल संचालकों को तीन दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण और अपार आईडी कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र जिला शिक्षा कार्यालय के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं होने अथवा जवाब प्राप्त नहीं होने की स्थिति में प्रस्तावित कार्रवाई विभाग द्वारा की जाएगी और इसकी जिम्मेदारी संबंधित संस्था की होगी। बताया गया कि सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों को संस्था में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की अपार आईडी बनाने के लिए कार्यालय एवं संकुल केंद्र स्तर से निर्देशित किया गया था।
इसके बावजूद निजी विद्यालयों ने इस पर रुचि नहीं दिखाई। वहीं विभाग ने स्पष्ट किया है कि शासन द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी की अपार आईडी को उसके शैक्षणिक दस्तावेजों और आगामी योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण बनाया गया है। इसके अभाव में विद्यार्थियों को शासन से मिलने वाली कुछ सुविधाओं से वंचित होना पड़ सकता है। इसके लिए संबंधित संस्था को जिम्मेदार माना जाएगा।
इन स्कूलों को जारी हुई नोटिस
ए-टू-जेड किड्स क्विज कान्वेंट स्कूल, अभ्युदय पब्लिक स्कूल पतेरी, अनंता लोटस पब्लिक स्कूल, अनिल कान्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल, बूटी बाई अग्रवाल विद्या सदन, ब्रह्मर्षि भांवरा शिक्षण संस्थान,चाणक्य पब्लिक स्कूल, चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल, डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, डिवाईन पब्लिक स्कूल, गोल्डन गैलेक्सी ग्लोबल स्कूल,हेवेन वर्ल्ड किड्स स्कूल धवारी, होली चाइल्ड कान्वेंट स्कूल, इग्नाइट वर्ल्ड कान्वेंट स्कूल, केजीएन कान्वेंट स्कूल, केएमसी स्कूल, किड्जी माउंटेन,लक्ष्मी विद्या सदन हायर सेकेंडरी स्कूल, लवली नर्सरी हाईस्कूल रामना टोला, मां सरस्वती शिक्षा मंदिर, महर्षि विद्या मंदिर बगहा, रेडियंस इंग्लिश स्कूल प्रेमनगर, सरस्वती शिशु मंदिर पतेरी, सरस्वती शिक्षा मंदिर, यूएस वैली इंटरनेशनल स्कूल, वीआईपी कैंपियन हायर सेकेंडरी स्कूल एवं विलियम अब्राहम लिंकन कान्वेंट स्कूल शामिल है। बताया गया कि सभी स्कूलें सोहावल विकासखंड की हैं।
मान्यता और अनुमति पर भी मंडराया खतरा
मामला केवल स्पष्टीकरण तक सीमित नहीं है। जिला शिक्षा अधिकारी ने नोटिस में चेतावनी दी है कि संबंधित संस्थाओं का कृत्य संस्था संचालन के लिए शासन स्तर से दी गई मान्यता, अनुमति और अनापत्ति प्रमाण पत्र की शर्तों के विपरीत माना जा सकता है। ऐसे में संबंधित स्कूलों की मान्यता/अनुमति/एनओसी को वापस लेने अथवा निलंबित करने की कार्रवाई क्यों न की जाए, इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।