सतना जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में एक युवक का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। जीप सवार 10 से अधिक युवकों ने पहले युवक अरविन्द लोनी को अगवा किया, फिर पीछा करने वाले दो अन्य युवकों को भी बंधक बना लिया। पुलिस की तत्परता से तीनों को सकुशल छुड़ाया गया। मामले की जड़ एक पुरानी रंजिश और फोटो वायरल की धमकी मानी जा रही है।

सतना, स्टार समाचार वेब
मैहर जिले के अमरपाटन थाना अंतर्गत घर के बाहर बैठे युवक का अपहरण जीप सवार युवकों ने कर लिया। युवक का अपहरण कर भाग रहे जीप सवारों का दो बाइक सवारों ने पीछा किया तो अपहरणकर्ताओं ने इनका भी अपहरण कर लिया। पुलिस का दबाव बढ़ने पर अपहरणकर्ताओं ने एक-एक कर तीनों को छोड़ा। अपहरण की सनसनी घटना संज्ञान में आने पर एसपी मैहर अमरपाटन पहुंचे।
घर के बाहर बैठा था युवक
जानकारी के मुताबिक अमरपाटन थाना अंतर्गत कुम्हार निवासी अरविन्द लोनी सोमवार को घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान जीप सवार 10 से ज्यादा युवक आए, जिन्होंने अरविन्द के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। इसके बाद उसे जबरिया पकड़कर जीप में बैठा लिया और उसे अपहृत कर अपने साथ ले गए।
पीछा करने वालों को भी पीटा
गांव में आकर अरविन्द के साथ मारपीट कर उसका अपहरण कर जा रहे आरोपियों का पीछा सिद्धार्थ लोनी और पुष्पेन्द्र लोनी के द्वारा किया गया। पीछे किए जाने पर अपहरणकर्ताओं ने अपना वाहन रोककर सिद्धार्थ और पुष्पेन्द्र के साथ मारपीट कर दोनों को अगवा कर लिया गया।
...और सक्रिय हुई पुलिस
एसपी मैहर सुधीर कुमार अग्रवाल ने बताया कि अमरपाटन क्षेत्र में एक युवक के अपहरण किए जाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर एसडीओपी अमरपाटन ख्याति मिश्रा, टीआई मैहर कोतवाली अनिमेष द्विवेदी, टीआई नादन देहात आरके बंजारे की संयुक्त टीम बनाई गई। ताला पुलिस को भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस के द्वारा लगातार संभावित जगहों पर दबिश दी गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की वजह से ताला थाना क्षेत्र से अपहृत अरविन्द लोनी के अलावा सिद्धार्थ और पुष्पेन्द्र को सकुशल बचा लिया गया। तीनों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर इस घटना के पीछे कौन लोग हैं और उनका क्या उद्देश्य है।
एक अपहृत को गांव वालों ने पीटा
घर के बाहर बैठे अरविन्द के साथ मारपीट कर उसका अपहरण कर भाग रहे आरोपियों का गांव वालों ने पीछा किया। पीछा करने के दौरान गांव के लोगों ने आरोपी अमित कुशवाहा को धर दबोचा। ग्रामीणों ने आरोपी जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
पपरा पहाड़ है घटना की वजह
इस संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि अरविन्द लोनी का कुम्हारी गांव से अपहरण करने का मुख्य आरोपी पुष्पेन्द्र कुशवाहा है। उसने अपने करीबी अमित कुशवाहा व अन्य के साथ अपहरण करने की साजिश रची थी। इन्हीं सूत्रों ने बताया कि कुछ दिनों पहले पुष्पेन्द्र अपनी मंगेतर के साथ कुम्हारी और पपरा पहाड़ के बीच घूमने गया था। इसी दौरान अरविन्द और उसके साथी यहां पर पहुंचे, जिनके द्वारा पुष्पेन्द्र और उसकी मंगेतर की फोटो खींची गई। दोनों के साथ मारपीट कर मोबाइल और पैसे छीन लिए गए। इस घटनाक्रम से पुष्पेन्द्र खफा था और वह बार-बार छीना गया मोबाइल अरविन्द से मांग रहा था, ताकि उसकी अपनी मंगेतर के साथ की तस्वीरें वायरल न होने पाएं। सूत्रों ने बताया कि अरविन्द के द्वारा मोबाइल देने के लिए रुपए की मांग की जा रही थी जिससे बौखलाए पुष्पेन्द्र ने अपने साथियों के साथ कुम्हारी गांव से अरविन्द के अलावा उसके मददगार सिद्धार्थ और पुष्पेन्द्र को अगवा कर लिया गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक मैहर ने बताया कि अपहरणकर्ताओं को राउंडअप किया जा रहा है। इस मामले में दूसरे पक्ष के द्वारा भी शिकायती आवेदन की जा रही हैं, जिसकी जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।