सतना में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कड़े निर्देश जारी हुए हैं। प्रश्नपत्रों की थाने से परीक्षा केंद्र तक मोबाइल एप से ऑनलाइन ट्रैकिंग और सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू होगी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
बोर्ड इम्तिहान की घड़ी नजदीक आ गई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा संचालित करावने से संबंधित निर्देश जारी कर दिए हैं। मंडल ने परीक्षाओं में पारदर्शिता रखने के लिए एक बार फिर तकनीक का सहारा लिया है। सेल्फी अपलोड करने के बाद ही प्रश्न पत्रों का बाक्स थाने से निकलेगा। थाने से एग्जाम तक प्रश्न-पत्रों की मोबाइल एप से आॅनलाइन ट्रैकिंग होगी। इसके साथ ही परीक्षा में लगे कर्मचारियों का केन्द्र के अंदर मोबाइल का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। विद्यार्थियों की तलाशी केन्द्र के मुख्य गेट से ही शुरू कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि कक्षा 12वीं की परीक्षा 10 से तो कक्षा 10वीं की 13 फरवरी से शुरू होंगी।
सील बंद पेटी, 6 प्रकार के बनेंगे वीडियों
कलेक्टर प्रतिनिधि को भी प्रत्येक सेंटर पर नियुक्त किया जाएगा। उसकी मौजूदगी में प्रश्न पत्र प्राप्त किए जाएंगे। खास बात यह है कि कलेक्टर प्रतिनिधि, केंद्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष परीक्षा डेट के दिन सुबह 6 बजे नजदीकी थाने में उपस्थित होंगे। थाने से प्रश्न-पत्र के बॉक्स 7 बजे निकाले जाएंगे। प्रश्न-पत्र साढ़े 8 बजे एग्जाम सेंटर पहुंचेगे। बॉक्स खोजले के पहले 6 प्रकार के विड़ियों बनाए जाएंगे और भोपाल भेजा जाएगा।
आलमारी में मोबाइल सील, चूने की होगी लक्ष्मण रेखा
कलेक्टर प्रतिनिधि एग्जाम सेंटर पहुंचते ही केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष एवं परीक्षा कार्य में संलग्न समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सभी मोबाइल फोन मंडल के निर्देशानुसार बंद कराकर एक अलमारी में सील किए जाएंगे। मंडल परीक्षाओं के संचालन में परीक्षा केन्द्र के 100 मीटर के आस-पास कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश न करें, इसके लिए केन्द्र के 100 मीटर के दायरे में बाउंड्रीवाल अथवा चूने की लाईन अथवा बेरिकेड लगाकर चिन्हित किया जाएगा। परीक्षा सेसंबंधित अधिकारी, वीक्षक एवं कर्मचारीगण को अगर किसी ने डराने का प्रयास किया तो उसके विरूद्व परीक्षा अधिनियम 1937 की धाराओं के तहत पुलिस में एफआईआर दर्ज की जाएगी।
यह भी पढ़ें: कार्य में देरी पर सख्त विभाग, संविदा एजेंसियों के एक्सटेंशन आवेदन पर पेनाल्टी तय
इस तरह जारी हुए निर्देश
बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र
सतना जिला
नियमित छात्र
10वीं: 16 हजार 795
12वीं: 13 हजार 179
स्वाध्यायी छात्र
10वीं: 1 हजार 245
12वीं: 1 हजार 74
कुल परीक्षा केंद्र-58
संवेदनशील: 4
अतिसंवेदनशील: 6
मैहर जिला
नियमित छात्र
10वीं : 7 हजार 417
12वीं : 5 हजार 226
स्वाध्यायी छात्र
10वीं : 564
12वीं : 407
कुल परीक्षा केंद्र: 28
संवेदनशील: 7
अतिसंवेदनशील: 3
यह भी पढ़ें: संजय गांधी अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवक की मौत पर परिजनों का आरोप

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।