पुराने बस स्टैंड को मैहर बाईपास शिफ्ट करने के फैसले के विरोध में सतना में बस ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, यात्री परेशान और प्रशासन से बातचीत बेनतीजा।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
पुराने बस स्टैंड को पूरी तरह शहर के मध्य से हटाकर मैहर बाईपास में शिफ्ट करने के फैसले ने अब बड़े आंदोलन का रूप ले लिया है। बस संचालकों, ड्राइवरों और कंडक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल की वजह से परिवहन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गतिरोध को दूर करने के लिए पिछले दो दिनों में बस ऑपरेटरों और जिला प्रशासन के बीच दो दौर की बातचीत हुई लेकिन वह बेनतीजा रही। बुधवार को तो बातचीत का रास्ता ही करीब-करीब बंद हो गया। इस बीच सतना से नागौद-चित्रकूट रूट में जाने वाली बसों की हड़ताल लगातार दूसरे दिन जारी रहने से यात्री खासे परेशान रहे।
बस में सवार होकर पहुंचे कलेक्ट्रेट
जिला प्रशासन से चर्चा के लिए बस ऑपरेटर एक बस में सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। बस स्टैंड से कलेक्ट्रेट तक बस को चलाकर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रत्नाकर चतुर्वेदी शिवा लेकर गए।
पांच लोग अंदर चलें... विधायक आ जाएं
जैसे ही बस ऑपरेटरों के कलेक्ट्रेट पहुंचने की सूचना एसडीएम को मिली वे कलेक्ट्रेट कार्यालय के नीचे पहुंचे और पांच बस ऑपरेटरों को कलेक्टर चेम्बर चलने के लिए कहा। इस पर बस एसोसिएशन के पूर्व सचिव राजेश सिंह गहरवार ने कहा कि विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा आ जाएं फिर चलते हैं, इस पर एसडीएम ने कहा कि आप सब चलें विधायक को मैं बुला लेता हूं।
दो गुटों में बंटा नजर आया एसोसिएशन
पिछले दो दिनोें से नए बस स्टैंड में शिफ्टिंग को लेकर जहां बस ऑपरेटर हड़ताल पर हैं, लगातार उनकी प्रशासन से बातचीत चल रही है, लेकिन इन सबके बीच सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा की पूरे मामले में इंट्री के बाद से पूरे बस स्टैंड के शिफ्टिंग के मामले में बस ऑनर्स एसोसिएशन दो भागों में बंटा नजर आ रहा है।
इस प्लानिंग पर चल रहा काम
सेमरिया- बिरसिंहपुर जाने वाली बसें: नए बस स्टैंड से निकल कर माधवगढ़, मटेहना होते हुए बाईपास से बदखर में उतरेंगी।
चित्रकूट जाने वाली बसें: नए बस स्टैंड से निकल कर माधवगढ़, मटेहना होते हुए बाईपास से बगहा में उतरेंगी।
नागौद-पन्ना जाने वाली बसें: नए बस स्टैंड से निकलकर तिघरा, लोहरौरा, सोहावल बाईपास होते हुए जाएंगी।
बस ऑपरेटरों की ये मांगे
आप व्यवधान डालोगे तो लीगल तरीके से काम करेंगे
नए बस स्टैंड में बसों की शिफ्टिंग को लेकर उपजे विवाद का हल निकालने के लिए कलेक्टेÑट में आयोजित जिला प्रशासन और बस ऑपरेटरों की बैठक के दौरान एक समय ऐसा आया जब कलेक्टर बस ऑपरेटरों के रवैये से नाराज होकर बैठक छोड़कर चले गए। दरअसल, कलेक्टर चाह रहे थे कि बस ऑपरेटरों एक-एक करके तरीके से अपनी बातें रखें लेकिन बस ऑपरेटर एक स्वर में अपनी बातें रख रखे थे और बस स्टैंड शिफ्टिंग के मामले में प्रशासन के रवैये पर सवाल उठा रहे थे। इससे नाराज कलेक्टर सतीश कुमार एस ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि आप लोग इस कार्य में व्यवधान डालोगे तो मुझे लीगल तरीके से काम करना पड़ेगा। कलेक्टर ने यहां तक कहा कि मुझे आज यहां रहना है, कल कहीं और... शहर आपका है।
चालक-परिचालकों ने फैलाई अराजकता
बस ऑपरेटरों की हड़ताल के दौरान बस स्टैंड, सेमरिया चौक में बसों के चालकों और परिचालकों द्वारा कई बार अराजकता का माहौल तैयार किया गया। बताया जाता है कि इनमें से नशे की हालत में कुछ बस चालकों व परिचालकों ने यात्रियों के साथ बदसलूकी की, मीडिया कर्मियों के साथ झूमाझटकी की। इनके अराजकता का माहौल यहीं नहीं ठहरा जबरन दुकानें बंद कराई गईं और तो और ऑटो चालकों के साथ मारपीट तक की गई। इस मामले की शिकायत ऑटो चालकों ने कोलगवां थाने में भी की है। बताया जाता है कि गुरूवार को ऑटो चालकों के साथ मारपीट का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कारगिल ढाबे के पास सवारियां बैठाने को लेकर कई बार मारपीट हो चुकी है।

रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह