सतना में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शुरू होगा। हर शुक्रवार जनसंवाद, निरीक्षण और महाविद्यालयों की समीक्षा होगी। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित समाधान तथा शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार पर विशेष जोर रहेगा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश भर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 का आयोजन 7 अगस्त से 8 जनवरी तक किया जायेगा। अभियान के दौरान प्रत्येक शुक्रवार को जिला और विकासखंड स्तर के अधिकारी निर्धारित रोस्टर के गांव में पहुंचकर क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण एवं जनसंवाद की गतिविधियां संपादित करेंगे। सतना जिले में नागौद से 7 अगस्त को अभियान का शुभारंभ होगा। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सोमवार को समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अभियान में जनसंवाद और उद्योग गतिविधि से संबंधित में जनसंवाद किया जायेगा। बैठक में अपर अपर कलेक्टर विकास सिंह, सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम जीतेन्द्र वर्मा, एलआर जांगडेÞ, सुमेश द्विवेदी, सुभाष मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर संदीप श्रीवास्तव, संदीप परस्ते सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
शिकायतकर्ता से बात करें
सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि 500 दिन, 300 दिन और 100 तथा 50 दिन से अधिक समय की शिकायतों का समाधान तत्परतापूर्वक कर इन्हें जीरो पर लाये। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों में शिकायतकर्ता से बात करें।
सीएम का कभी भी हो सकता है औचक दौरा
सरकार ने उच्च शिक्षा संस्थानों में जवाबदेही और गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’ शुरू करने का निर्णय लिया है। यह अभियान 7 अगस्त से 8 जनवरी तक चलेगा। अभियान के तहत हर शुक्रवार प्रदेश के महाविद्यालयों और छात्रावासों का निरीक्षण किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने संकेत दिए हैं कि अभियान के दौरान मुख्यमंत्री सतना-मैहर जिले के किसी भी महाविद्यालय का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरके यादव ने शासकीय अग्रणी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र लिखकर निर्देश जारी किए हैं।
शैक्षणिक गुणवत्ताओं का होगा आंकलन
अभियान का मुख्य उद्देश्य सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित निराकरण, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित प्रकरणों का शत-प्रतिशत समाधान तथा महाविद्यालयों और छात्रावासों में विद्यार्थियों की उपस्थिति, अध्ययन व्यवस्था और शैक्षणिक गुणवत्ता का आंकलन करना है।
पांच दिन के अंदर दूर करनी होंगी समस्याएं
निर्देशों के अनुसार, राज्य स्तर पर अपर मुख्य सचिव एवं आयुक्त उच्च शिक्षा, संभाग स्तर पर अतिरिक्त संचालक तथा जिला स्तर पर अग्रणी महाविद्यालयों के प्राचार्य निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण में मिलने वाली कमियों को अधिकतम पांच दिनों के भीतर दूर करना होगा यदि किसी समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर संभव नहीं है, तो उसे दो दिनों के भीतर सक्षम उच्च अधिकारी को भेजना अनिवार्य किया गया है।
हकीकत
सतना-मैहर समेत चार महाविद्यालयों में हॉस्टल की सुविधा, करोड़ों के हॉस्टल हो रहे खंडहर
यूजीसी की गाइड लाइन के अनुसार सतना-मैहर पीएम श्री कॉलेज में तो सतना गर्ल्स एवं नागौद महाविद्यालय में करोड़ों रुपए की लागत से हॉस्टल बनाए गए थे लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि इनमें से एक भी हॉस्टल संचालित नहीं हो सका। उच्च शिक्षा विभाग ने हॉस्टल निर्माण में पैसे तो पानी की तरह बहाए लेकिन मिस मैनेजमेंट्स होने की वजह से इसकी सुविधा छात्रों को नसीब नहीं हुई। अब हालात यह हैं कि करोड़ों की लागत से बनी बिल्डिंगें छात्रों एवं प्रशासनिक सिस्टम को मुंह चिढ़ा रहीं हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।
भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित हो गया है। मांगें पूरी न होने पर 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन और राजनीतिक पार्टी बनाने की चेतावनी दी गई है।
भोपाल के कोहेफिजा में शत्रु संपत्ति विवाद गहराया। रियाज मंजिल और खसरा नंबर 42 की जांच के बाद रहवासियों को नोटिस जारी। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके वैधानिक पहलू।
राजधानी भोपाल में जीएसटी इंटेलिजेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तंबाकू और गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा है। इस छापेमारी में 60 करोड़ रुपए से अधिक की कथित टैक्स चोरी का पता चला है। यह फैक्ट्री शहर के नवाबगंज इलाके के न्यू चौकसे नगर में स्थित है।
बिहार से उज्जैन पहुंचे 16 सदस्यीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान वीर भारत संग्रहालय, महाकाल महालोक और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच-मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में मादा चीता 'राधा' को खुले में छोड़ा। अब गांधी सागर में चीतों की संख्या चार हो गई है। जानिए प्रोजेक्ट चीता की पूरी जानकारी, विस्तार और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य।
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का 'शाखा संगम' और स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता दत्तात्रेय होसबाले ने भारत की 5 हजार साल पुरानी सभ्यता और आपदा के समय समाज की सहभागिता पर विस्तार से अपने विचार रखे।
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।