सतना में सैम बच्चों की भूख जांच और दस्तक अभियान की कमजोर प्रगति पर कलेक्टर ने हर 15 दिन संयुक्त समीक्षा के निर्देश दिए। खाद, अपार आईडी और सीएम हेल्पलाइन की भी समीक्षा हुई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम की समीक्षा में सैम बच्चों की भूख की जांच रिपोर्ट में चित्रकूट, नागौद, रामपुर बघेलान, सतना शहरी की स्थिति ठीक नहीं पाये जाने और दस्तक अभियान में कमजोर प्रगति होने पर कलेक्टर ने महिला विकास और स्वास्थ्य विभाग के अमले की संयुक्त समीक्षा बैठक हर 15 दिन में करने के निर्देश दिये। इस मौके पर एसडीएम एलआर जांगडेÞ, राहुल सिलाड़िया, सुमेश द्विवेदी, सुभाष मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर संदीप परस्ते सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान बताया गया कि संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरू रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा के तहत 20 अगस्त से 10 सितम्बर तक राज्य स्तर और जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसी तरह मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अभियान के तहत शुक्रवार 21 अगस्त को जिले के विकासखंड मझगवां में शिविर, निरीक्षण भ्रमण, जनसंवाद होगा।
25 हजार की आवश्यकता 7 हजार एमटी यूरिया अभी उपलब्ध
खाद उर्वरक वितरण में उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में डीएपी खाद कम प्राप्त हो रही है। जितनी भी मिल रही है, उसे समितियों में भेजा जा रहा है, अन्य फास्फेटिक और यूरिया की जिले में कोई कमी नहीं है। जिले में कुल 25 हजार एमटी यूरिया की आवश्यकता होगी। 7 हजार एमटी यूरिया अभी उपलब्ध है। उर्वरकों की रेगुलर सप्लाई बनी हुई है। जिले में कुल 85 सहकारी समितियां खाद का वितरण कर रही हैं। ऐसी कोई भी सोसायटी नहीं है जिसमें 10 एमटी खाद से कम उपलब्धता हो। उप संचालक ने बताया कि ई-विकास पोर्टल बंद होने से पूर्व परम्परा के अनुसार खाद का वितरण किया जा रहा है।
76 हजार बननी हैं अब तक बनी 7 हजार अपार आईडी
जिला शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा ने नामांकन और पाठय-पुस्तक वितरण की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 76 हजार बच्चों की अपार आईडी बनानी है जिसमें 7 हजार के लगभग अपार आईडी बन गई है। अपार आईडी बनाने के कार्य में और तेजी लाने कलेक्टर ने सभी एसडीएम को स्कूल प्राचार्य, बीआरसीसी, जन शिक्षकों की बैठक लेकर समीक्षा करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि कामन सर्विस सेंटर और ग्राम रोजगार सहायक के माध्यम से जन शिक्षक स्कूल स्तर पर अपार आईडी बनाने का कार्य कराये।
निर्देश
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में वर्ष 2024-25 तक की पेंडेंसी खत्म करने के निर्देश दिये गये।
उपलब्धि
फार्मर रजिस्ट्री में बताया गया कि सभी तहसीलों में 17 दिनों में 1800 फार्मर रजिस्ट्री की गई है।।
सीएम हेल्पलाइन: कोठी की परफारमेंस कमजोर, रामपुर तहसीलदार को शो- कॉज
सीएम हेल्पलाइन में राजस्व विभाग की लंबित शिकायतों की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि कोठी तहसीलदार की परफारमेंस अत्यंत कमजोर है। उन्होंने निम्न गुणवत्ता के साथ शिकायतें बंद करने पर नायब तहसीलदार रमेश कोल को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक दिवस की वेतन काटने के निर्देश दिये।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अभद्र व्यवहार करने वाले TI रतन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 'जय जोहार' नारे को लेकर हुए विवाद और सरकार व विपक्ष की प्रतिक्रिया की पूरी विस्तृत जानकारी पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। रिटायर्ड आईएएस मलय श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है। जानिए आयोग के कार्य
सूचना का अधिकार कानून लागू होने के 21 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन देश में पारदर्शिता और न्याय की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पारदर्शिता पर काम करने वाले संगठन सतर्क नागरिक संगठन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 30 जून 2026 तक देश के 28 सूचना आयोगों में 3,85,000 से अधिक अपीलें और शिकायतें लंबित हैं।
मध्य प्रदेश के देवास और इंदौर जिलों में लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र इंदौर (पीटीसी) में पदस्थ हेड कांस्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के 15 ठिकानों पर बुधवार सुबह एक साथ दबिश दी गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने देर रात प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में 11 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं, जिनमें से 6 जिलों में नए कलेक्टरों की पदस्थापना की गई है। इसके साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर जेएनयू सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आधुनिक होटल सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण के मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
ग्वालियर में 5500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एशिया के सबसे बड़े टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह भूमिपूजन करेंगे। जानिए इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी और रोजगार के अवसरों के बारे में।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा के आठ महीने के शावक की मौत हो गई है। वन विभाग पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।