सतना में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों पर कलेक्टर सख्त दिखे। डीएसओ, सीईओ समेत कई अधिकारियों को नोटिस जारी हुआ, सुधार नहीं होने पर वेतन काटने की चेतावनी दी गई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सोमवार को संपन्न समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान सी और डी श्रेणी में रहे विभागों को शिकायतों के निराकरण के कार्य में अपेक्षित गति लाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कमजोर प्रगति वाले डी श्रेणी में रहे विभागों के अधिकारियों को एक सप्ताह की वेतन काटने नोटिस भी जारी करने के निर्देश दिये हैं।
कलेक्टर ने इस दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी सम्यक जैन, तीन तीन जनपद सीईओ समेत डेढ दर्जन से ज्यादा अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं सहायक आपूर्ति अधिकारी समेत पांच का सात दिनों का वेतन काटा जाएगा। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस की नाराजगी सबसे ज्यादा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और खाद्य विभाग को लेकर थी। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि सीएम हेल्पलाइन पूरे जिले की शिकायतों में से एक चौथाई 2700 शिकायतें केवल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और खाद्य विभाग की लंबित है। कलेक्टर ने जिले में चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान के कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम को टीकाकरण की निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिये।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना, सीईओ जिला पंचाायत शैलेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर, अनिकेत शांडिल्य, सुमेश द्विवेदी, एलआर जांगड़े सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक से गायब रहे एनएच पीडब्ल्यूडी के ईई
बैठक में जनगणना कार्य, रेल्वे लाइन दोहरीकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग, नर्मदा घाटी विकास के प्रोजेक्ट कार्यो की जानकारी ली। एनएच पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री को टीएल बैठक में नहीं आने और वर्चुअली नहीं जुडने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिये।
कलेक्टर की दो टूक, प्राइवेट स्कूलों की कहां है फीस और आॅडिट रिपोर्ट
कलेक्टर ने कहा कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है। जिले में सभी प्राइवेट स्कूलों को निर्देशित करें कि वे अनिवार्य रूप से पोर्टल में तीन बिन्दुओं फीस स्ट्रेक्चर, किताबें और आडिट रिपोर्ट इन्ट्री करें। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी और डीपीसी को निर्देशित किया कि जिले में कुल 826 प्राइवेट स्कूलों में से कितने स्कूलों ने अभी तक फीस स्ट्रेक्टचर, किताबें और आडिट रिपोर्ट पोर्टल में आनलाइन की है, इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि यह भी देखें कि इन प्राइवेट स्कूलों ने गत वर्ष की रिपोर्ट प्रस्तुत की है अथवा नहीं। कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की सुगम और सुचारू उपलब्धता के लिए सीईओ जिला पंचायत को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।
तीन दिन में सुधार नहीं तो कटेगा वेतन
समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की शिकायतों में सुधार नहीं पाये जाने पर कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री और उपयंत्री को तीन दिवस में सुधार लाने की नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि तीन दिवस के भीतर सुधार नहीं दिखता है तो एक हफ्ते की वेतन काटी जायेगी।
सहायक आपूर्ति अधिकारी समेत 5 का कटेगा एक सप्ताह का वेतन
ल्ल भागवत प्रसाद द्विवेदी, सहायक आपूर्ति अधिकारी ल्ल धर्मेन्द्र सिंह, कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी उचेहरा ल्ल अभिषेक उपाध्याय, कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी मझगवां ल्ल बृजेश पांडेय, सोहावल ल्ल प्रभा, नागौद
किसे क्यों नोटिस


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश की मंदसौर पुलिस ने बिना नंबर की स्कॉर्पियो से एक करोड़ 29 लाख कैश पकड़ा है। रकम कार में अलग-अलग बॉक्स बनाकर छिपाई गई थी। मामले में उत्तर प्रदेश के दो लोगों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि रकम किसकी है, कहां से आई और कहां ले जाई जा रही थी।
भोपाल के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अभद्र व्यवहार करने वाले TI रतन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 'जय जोहार' नारे को लेकर हुए विवाद और सरकार व विपक्ष की प्रतिक्रिया की पूरी विस्तृत जानकारी पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। रिटायर्ड आईएएस मलय श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है। जानिए आयोग के कार्य
सूचना का अधिकार कानून लागू होने के 21 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन देश में पारदर्शिता और न्याय की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पारदर्शिता पर काम करने वाले संगठन सतर्क नागरिक संगठन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 30 जून 2026 तक देश के 28 सूचना आयोगों में 3,85,000 से अधिक अपीलें और शिकायतें लंबित हैं।
मध्य प्रदेश के देवास और इंदौर जिलों में लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र इंदौर (पीटीसी) में पदस्थ हेड कांस्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के 15 ठिकानों पर बुधवार सुबह एक साथ दबिश दी गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने देर रात प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में 11 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं, जिनमें से 6 जिलों में नए कलेक्टरों की पदस्थापना की गई है। इसके साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर जेएनयू सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आधुनिक होटल सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण के मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
ग्वालियर में 5500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एशिया के सबसे बड़े टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह भूमिपूजन करेंगे। जानिए इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी और रोजगार के अवसरों के बारे में।