सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने फार्मर रजिस्ट्री और सीएम हेल्पलाइन की कमजोर प्रगति पर नाराजगी जताई। स्वास्थ्य, राजस्व और पीएचई विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सड़क निर्माण और मत्स्य विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने जिले में फार्मर रजिस्ट्री कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं आने पर राजस्व अधिकारियों को अभियान मोड में फार्मर रजिस्ट्री की कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। इसी प्रकार सीएम हेल्पलाइन में डी श्रेणी में रहे विभाग स्वास्थ्य और राजस्व के ब्लाक, तहसील स्तरीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा है।
सोमवार को समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में कलेक्टर ने जनकल्याण शिविर, जल गंगा संवर्धन अभियान एवं सीएस कान्फे्रंस बैठक के निर्देश और विभागीय समन्वय के मामलों पर चर्चा की। स्वास्थ्य विभाग में जिला चिकित्सालय सतना को छोडकर अन्य विकासखण्डों में कमजोर प्रगति और डी श्रेणी में पाये जाने पर संबंधित बीएमओ, बीपीएम और बीसीएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
राजस्व विभाग में तहसील बिरसिंहपुर, नागौद, सतना और रामपुर बघेलान के डी श्रेणी में रहने पर चारो तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि ग्रेडिंग के कुछ ही दिन शेष है। सभी विभाग संतुष्टिकरण निराकरण और 50 दिवस के ऊपर की शिकायतों पर फोकस कर स्थिति में सुधार लाये। अधिक शिकायतों वाले विभाग जिला पंचायत और नगरीय निकायों द्वारा सीएम हेल्पलाइन में बेहतर कार्य पाये जाने पर कलेक्टर ने प्रोत्साहित करते हुए इसे मेंटेंन रखने को कहा। इस अवसर आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना, सीईओ जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम जितेंद्र वर्मा, राहुल सिलाडिया, सुभाष मिश्रा, सुमेश द्विवेदी, सहित विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी, सीईओ जनपद एवं नगर परिषदों के सीएमओ उपस्थित थे।
सहायक संचालक मत्स्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा पत्र
मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारी द्वारा जानकारी प्रस्तुत नहीं कर पाने और सहायक संचालक मत्स्य के टीएल बैठक में अनुपस्थित रहने पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने प्रमुख सचिव मत्स्य को कार्यवाही के लिए पत्र भेजने को कहा।
एक सप्ताह में एक प्रतिशत की प्रगति
कलेक्टर ने उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण तथा फार्मर रजिस्ट्री कार्य की समीक्षा में एक सप्ताह में एक प्रतिशत ही उपलब्धि आने पर कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य संतोषजनक नहीं है। अभियान मोड में कार्यवाही कर अपेक्षित प्रगति लाये। रघुराजनगर तहसील की सबसे कम 13 प्रतिशत ही
पूर्ति पाई गई।
ईई और एई का एक सप्ताह का कटेगा वेतन
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सी श्रेणी में रहने और अत्यधिक संख्या में शिकायतें लंबित रहने पर कार्यपालन यंत्री और सहायक यंत्री का एक सप्ताह का वेतन काटने नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये।
एनएचआई के अधिकारियों की कार्यशैली से कलेक्टर नाराज
डिस्ट्रिक्ट रोड सेफ्टी और एनएचआई के निर्माण कार्य की समीक्षा में सतना-मैहर रोड का शेष निर्माण और चित्रकूट-सतना रोड की रिपेयरिंग का काम बहुत धीमी गति से करने तथा रोड साइनेज नहीं लगाने पर कलेक्टर ने एनएचआई के अधिकारियों के विरूद्ध वरिष्ठ अधिकारियों को लेख करने के निर्देश दिये। एनएच पीडब्ल्यूडी के जसो बायपास और नागौद बायपास में आ रही रूकावटों पर कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण, एनएच पीडब्ल्यूडी और एसडीएम नागौद को मौके पर जाकर निराकरण करने को कहा। उन्होंने कहा कि परियोजना के कार्यो का निर्माण कार्य किसी स्थिति में रूकना नहीं चाहिए।

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला-कमाल मौला परिसर के पास सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पहली बार जुमे की नमाज अदा की गई। स्थानीय विरोध और सुरक्षा इंतजामों के बीच प्रशासन ने सर्वे नंबर 612 पर नमाज की व्यवस्था की।
हिंदी के दिग्गज साहित्यकार, पद्मश्री से सम्मानित और भोपाल हिंदी भवन के पूर्व निदेशक कैलाश चंद्र पंत का 90 वर्ष की आयु में निधन। मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई दिग्गजों ने जताया शोक
रीवा-इंदौर (महू) ट्रेन को भोपाल के समीप निशातपुरा स्टेशन पर ठहराव दिलाने की मांग फिर तेज हुई। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने पश्चिम मध्य रेलवे जीएम को पत्र लिखकर यात्रियों को सुविधा देने का आग्रह किया।
रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए प्रस्तावित हवाई सेवा 28 जुलाई को भी शुरू नहीं हो सकी। शेड्यूल और सब्सिडी प्रक्रिया लंबित होने से सेवा टली, अब लोगों की उम्मीदें अगस्त महीने पर टिकी हैं।
रीवा में 20 दिन पहले दफनाए गए अधेड़ का शव हत्या की आशंका पर कब्र से निकाला गया। फोरेंसिक विशेषज्ञ पोस्टमार्टम करेंगे, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच करेगी।
सीधी जिले की छुहिया घाटी में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दो हिस्सों में टूट गया। हादसे में चालक गंभीर घायल हुआ, जबकि पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से यातायात जल्द बहाल कराया।
सिंगरौली के कुलकवार और बगदरा गांवों के ग्रामीण वर्षों से स्थायी पुल की मांग कर रहे हैं। बरसात में बांस के अस्थायी पुल से आवागमन मजबूरी बन गया है, जबकि प्रशासनिक आश्वासन अब तक अधूरा है।
पन्ना पुलिस ने बैंक से नकदी निकालने वालों की रेकी कर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पन्ना, रीवा, सीधी और दमोह में कई वारदातें कबूल कीं।
चित्रकूट में मोबाइल चोरी के संदेह में युवक को बिजली के खम्भे से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर महिला और साथी के खिलाफ तथा महिला की शिकायत पर भी मामला दर्ज किया।
सतना जिले के 367 विद्यालयों ने प्रधानमंत्री पोषण योजना की मध्याह्न भोजन रिपोर्ट एमडीएम पोर्टल पर अपलोड नहीं की। नागौद और मैहर में सबसे अधिक लापरवाही सामने आई, जिससे निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह