सतना जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावित होने की आशंका है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 16 सितम्बर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपकर ई-अटेंडेंस और सेवा समाप्ति का विरोध जताया गया। टीकाकरण दर बढ़ाने के लिए कार्यशाला भी आयोजित हुई।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ जिले भर के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने गुरुवार को सीएमएचओ डा. एलके तिवारी को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश का ज्ञापन सौंपते हुए भोपाल स्थित एनएचएम कार्यालय के घेराव की भी रूपरेखा बनाई। बताया गया कि सतना-मैहर जिले के 850 संविदा कर्मी 16 सितम्बर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, जिनमें से कुछ कर्मी भोपाल स्थित एनएचएम कार्यालय का घेराव करेंगे। इससे जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। यहां उल्लेखनीय है कि एनएचएम अन्तर्गत संविदा कर्मियों को तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा 4 जुलाई को महापंचायत बुलाकर संविदा कर्मियों को एक नई नीति की सौगात दी थी लेकिन एनएचएम द्वारा संविदाकर्मियों को मिलने वाली सुविधाओं में कटौती की गई जिसके चलते संविदा कर्मियों द्वारा हाल ही में हड़ताल की गई थी। इसके बावजूद अभी तक कोई निष्कर्ष न निकल पाने के कारण संविदा कर्मियों ने हड़ताल की हुंकार भरी है।
इसलिए नाराज है संविदाकर्मी
हाल ही में प्रदेश के सात कम्युनिटी हेल्थ आफीसर, 2 विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, 1 विकासखंड कम्युनिटी मोबलाइजर एवं 1 विकासखंड लेखा प्रबंधक की सेवा समाप्ति कर दी गई है जिसे संविदा नियमों के विपरीत बताया जा रहा है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि आगामी मंगलवार 16 सितम्बर को प्रदेश संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आहृवान पर एक दिवसीय सामूहिक अवकाश की रूपरेखा बनाई गई है।
इधर ई-अटेंडेंस का भी विरोध
स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ सभी संविदा कर्मियों द्वारा सार्थक एप का विरोध कर ज्ञापन सौंपा गया। कर्मियों ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाएं आपातकालीन सेवा श्रेणी में आता है जिसमें जनसमुदाय को 24 घंटे चिकित्सकीय सुविधाएं प्रदान करना होता है। आवश्यकता होने पर रात-दिन ड्यूटी एवं कई बार भर्ती मरीजों की फोन आने के बाद भी पुनः वापस देखने जाना होता है और कई बार रोगी की गंभीरता को देखते हुए तय समय सीमा से अधिक ड्यूटी करनी होती है। कई बार पोस्टमार्टम के लिए जाना होता है तो कई बार कोर्ट की पेशी के लिए और शासकीय बैठक में अपनी उपस्थिति प्रदान करनी होती है। कर्मियों ने बताया कि इन सभी कारणों से सार्थक में 2 मिनट की उपस्थिति में देरी पूरे दिन की अनुपस्थिति दशार्ती है। नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में ऑनलाइन रिपोटिंग समस्या बन जाती है, ऐसे में संविदाकर्मियों को ई-अटेंडेंट से मुक्त रखा जाय।
कार्यशाला में मिले टीकाकरण दर बढ़ाने के टिप्स
जिला स्तरीय टीकाकरण की माइक्रोप्लानिंग कार्यशाला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एलके तिवारी एवं डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि डॉ. रंजिता रानी एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला इकाई कार्यक्रम प्रबंधक राकेश कर्स की उपस्थित में आयोजित की गई। बताया गया कि गुरुवार को स्थानीय होटल में यह कार्यशाला स्वास्थ्य विभाग एवं डब्ल्यूएचओ द्वारा आयोजित कराई गई थी। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नियमित टीकाकरण में होने वाली समस्या का सुधार करना था ताकि टीकाकरण को बढ़ाया जाए। डीसीएम डॉ. ज्ञानेश मिश्रा ने बताया कि कार्यशाला में वैक्सीन की रोकथाम से होने वाली बीमारियों के सर्विलांस पर भी जानकारी साझा की गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिप्रेजेंटेटिव डॉ. रंजीता रानी ने ब्लॉक स्तर पर हो चुकी नियमित टीकाकरण की बैठकों का निष्कर्ष बताते हुए कहा कि वैक्सीन सर्विलांस के केसेस को कैसे पहचाना है और मरीजों की जानकारी सर्विलांस में रखनी है। सीएमएचओ डॉ. एल के तिवारी द्वारा ब्लॉक अधिकारियों की टीकाकरण में हो रहे अच्छे काम पर बधाई दी गई एवं इसे ज्यादा बेहतर कैसे बनाना है इस पर चर्चा की गई। कार्यशाला में जिले के ब्लॉक वाइज अधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक, डीसीएम, शहरी नोडल एवं यूनिसेफ के रिप्रेजेंटेटिव भी मौजूद रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।