कोरोना काल में सतना जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2 करोड़ से अधिक की राशि के गबन का आरोप अमरपाटन विधायक और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंह ने सदन में उठाया है। उन्होंने बीएमओ और तत्कालीन सीएमएचओ की संलिप्तता की बात कही है। फोटोकॉपी सेंटर को दिए गए लाखों के भुगतान ने भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। जांच और ऑडिट की मांग की गई।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
क्या सतना में कोरोना काल के दौरान प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है? क्या इसमें तत्कालीन सीएमएचओ समेत तमाम बीएमओ भी संलिप्त हैं? सवाल इसलिए क्योंकि सतना में कोरोना काल के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष व अमरपाटन विधायक डा. राजेन्द्र सिंह द्वारा लगाया गया है। डा. राजेन्द्र सिंह ने ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से स्वास्थ्य अधिकारियों पर व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए बताया गया है कि कोरोना काल में राज्य शासन द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सतना कार्यालय को 2 करोड़ से ज्यादा की राशि आवंटित की गई थी। सदन को बताया गया कि इस राशि में से 43 लाख रुपए सभी 8 ब्लाकों के बीएमओ को दे दी गई जबकि शेष राशि बंदरबांट का शिकार हो गई।
उच्च स्तरीय ऑडिट की दरकार
सदन को स्वास्थ्य विभाग सतना द्वारा किए गए भ्रष्टाचार से अवगत कराते हुए पूर्व विस उपाध्यक्ष डा. राजेन्द्र सिंह ने कोरोना काल की पहली व दूसरी लहर में दी गई कुल राशि का ब्यौरा मांगा और यह राशि कब और कहां व्यय की गई? इसकी उच्च स्तरीय जांच के साथ ऑडिट की भी मांग की गई। पूर्व विस उपाध्यक्ष ने अंदेशा जताया कि फर्जीवाडेÞे पर पर्दा डालने आय- व्यय के दस्तावेजों को नष्ट करने की साजिश चल रही है। ऐसे में कोरोना काल के स्वास्थ्य विभाग के आय- व्यय के दस्तावेजों को सुरक्षित रखा जाए।
आपदा में तलाशा अवसर
पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष ने ध्यानाकर्षण के जरिए सदन के सामने दो संदिग्ध भुगतानों का उदाहरण भी रखा। सदन को बताया गया कि रामपुर बाघेलान स्थित परिहार फोटोकापी सेंटर को 5 लाख 9 हजार 948 रुपए का बिल दिया गया जिसमें से 20 हजार 4 सौ रुपए काटकर 4 लाख 89 हजार 548 रुपए का भुगतान एकाउंट क्रं. 08076287055 से किया गया। इसकी एप्रूवल डेट 11 अगस्त 2021 थी। इसी प्रकार 4 सितम्बर 2021 को परिहार फोटोकापी को 1 लाख 51 हजार 839 रुपए का भुगतान किया गया। 1 महीने के भीतर रामपुर बाघेलान की एक फोटोकापी सेंटर को किया गया 5 लाख से अधिक का भुगतान भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। पूर्व विस उपाध्यक्ष ने सदन का ध्यान आकर्षित कराते हुए इस संवेदनशील मसले की जांच और ऑडिट करा दोषी अधिकारी- कर्मचारी को निलंबित करने की मांग की है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।