सतना में दस्तक अभियान की धीमी शुरुआत ने चिंता बढ़ाई। जिला सैम और डायरिया हॉटस्पॉट में शामिल है, जबकि लक्ष्य के मुकाबले केवल 2.79 प्रतिशत बच्चों की जांच हो सकी, स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर सवाल उठे।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
प्रदेश में बच्चों को कुपोषण, डायरिया और अन्य गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए चलाए जा रहे दस्तक अभियान की शुरुआत ही सतना में उम्मीदों के विपरीत नजर आ रही है। अभियान की शुरुआती समीक्षा में सतना जिला सैम (गंभीर तीव्र कुपोषण) एवं डायरिया के जिलावार टॉप-10 हॉटस्पॉट में शामिल पाया गया है। चिंताजनक बात यह है कि अब तक अभियान के लक्ष्य के मुकाबले केवल 2.79 प्रतिशत बच्चों तक ही पहुंच बन सकी है।
उप संचालक की समीक्षा में खुलासा
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की उप संचालक (शिशु स्वास्थ्य) डॉ. हिमानी यादव द्वारा 14 से 20 जुलाई के बीच की प्रगति की समीक्षा में सामने आया कि सतना जिले में अब तक केवल 215 बच्चों की जांच की गई। इनमें डायरिया से पीड़ित 6 बच्चे चिन्हित हुए हैं। जिले में अभियान की धीमी प्रगति ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों और मैदानी अमले की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि दस्तक अभियान 14 जुलाई से 31 अगस्त तक संचालित किया जा रहा है। सतना और मैहर जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 2 लाख 40 हजार 812 बच्चों को चिन्हित कर उनकी घर-घर स्वास्थ्य जांच, कुपोषण की पहचान तथा डायरिया सहित अन्य बीमारियों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके बावजूद शुरुआती सप्ताह में बेहद कम कवरेज सामने आया है।
हॉटस्पॉट में नागौद
समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार ब्लॉकवार टॉप-10 हॉटस्पॉट सूची में नागौद ब्लॉक का नाम भी शामिल है। यहां डीएसएस (डोर-स्टेप स्क्रीनिंग सिस्टम) के माध्यम से केवल 58 बच्चों की जांच की गई। इस दौरान सैम एवं डायरिया प्रभावित बच्चों का कवरेज मात्र 1.72 प्रतिशत दर्ज किया गया जो अभियान की अपेक्षित गति से काफी पीछे है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि बरसात के मौसम में डायरिया और कुपोषण से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ती हैं। ऐसे समय में यदि अभियान की रफ्तार नहीं बढ़ाई गई तो जोखिम वाले बच्चों की समय पर पहचान और उपचार प्रभावित हो सकता है।
इधर 5 लाख ओआरएस पैकेट बांटने का लक्ष्य
अभियान अन्तर्गत घर-घर ओआरएस पैकेट एवं जिंक की गोलियां बांटने के लिए 22 सौ आशाओं की तैनाती की गई है। 5 लाख पैकेट ओआरएस एवं 33 लाख टैबलेट जिंक की जिले में बांटी जाएंगी। बताया गया कि सीएमएचओ कार्यालय के दवा स्टोर से सभी ब्लाकों को दवाईयां पहले ही भेजी जा चुकी हैं।
0 से 5 साल के बच्चे जिन्हें अभियान में शामिल किया गया


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में जीएसटी इंटेलिजेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तंबाकू और गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा है। इस छापेमारी में 60 करोड़ रुपए से अधिक की कथित टैक्स चोरी का पता चला है। यह फैक्ट्री शहर के नवाबगंज इलाके के न्यू चौकसे नगर में स्थित है।
बिहार से उज्जैन पहुंचे 16 सदस्यीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान वीर भारत संग्रहालय, महाकाल महालोक और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच-मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में मादा चीता 'राधा' को खुले में छोड़ा। अब गांधी सागर में चीतों की संख्या चार हो गई है। जानिए प्रोजेक्ट चीता की पूरी जानकारी, विस्तार और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य।
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का 'शाखा संगम' और स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता दत्तात्रेय होसबाले ने भारत की 5 हजार साल पुरानी सभ्यता और आपदा के समय समाज की सहभागिता पर विस्तार से अपने विचार रखे।
भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चलती बाइक पर दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या है 15 दिन पुराने विवाद और इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी।
रीवा में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। 7 अक्टूबर को सेवा कलश यात्रा और 10 अक्टूबर को सेवा सेतु कार्यक्रम होंगे। बाढ़ नियंत्रण के लिए अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए।
मऊगंज के मलकपुर में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम की तैयारी की, जबकि साथी हाथी भरत के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ़ की टीम पहुंची।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल संभाग से रीवा पहुंचे युवाओं के दल को रवाना किया। युवाओं ने महामृत्युंजय मंदिर, व्हाइट टाइगर सफारी, पुरवा प्रपात और बसामन मामा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण किया।
अमानगंज से बीएमओ कार्यालय गुनौर स्थानांतरित किए जाने की चर्चा से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कार्यालय के नए भवन का उद्घाटन प्रस्तावित था, लेकिन स्थानांतरण की प्रशासनिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से धमकाने, पीछा करने और संबंध बनाने का दबाव डालने के मामले में कोलगवां पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया। मोबाइल जांच से डिजिटल साक्ष्य जुटाए जाएंगे।