सतना में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अधूरी सड़कों, जलनिकासी, पेयजल और नागरिक सुविधाओं पर चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए और समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी और सांसद सतना गणेश सिंह की उपस्थिति में गुरुवार को सर्किट हाउस में सतना शहर के विकास कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के विभिन्न विकास कार्यों, अधोसंरचना परियोजनाओं एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर महापौर योगेश कुमार ताम्रकार, नगर निगम स्पीकर राजेश चतुर्वेदी जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, कलेक्टर सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीना सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर सांसद ने कहा कि बरसात आने वाली है सड़कें खुदी पड़ी हैं, जनता को क्या जवाब देंगे?
शहर में संचालित प्रमुख योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। साथ ही नगरीय क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने, स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं नागरिकों को सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दें। राज्यमंत्री बागरी ने कहा कि सतना को एक स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक शहर के रूप में विकसित करना शासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों के बीच समन्वय एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा भी विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए गए, जिनमें शहर की यातायात व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, जल निकासी, सड़क निर्माण एवं शहरी बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए एवं विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखी जाए।
लोग धरना दे रहे हैं
समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों कर्मचारियों के रवैये पर सवाल उठाते हुए महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि शहर की हालत खराब है लोग धरने पर बैठ रहे हैं। जबकि स्पीकर ने कहा कि अधिकारी- कर्मचारी भ्रमण नहीं करते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।