सतना जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने पहली बार कंधे के लिगामेंट का सफल ऑपरेशन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। मरीज सत्यम सिंह को एक साल पुराने फ्रैक्चर से राहत मिली। आठ डॉक्टरों की टीम ने मिलकर यह जटिल सर्जरी पूरी की, जिससे अब मरीज पूरी तरह आराम में है। निजी अस्पतालों की तुलना में यह इलाज सरकारी अस्पताल में निःशुल्क उपलब्ध हुआ।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल में अब महानगरों की तर्ज पर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध होने लगी हैं। जिले के मरीजों को इलाज करने अब जिले के बाहर जाने की जरूरत नहीं है। जिले के सबसे बड़े अस्पताल में अब सारी सुविधाएं मिलने लगी हैं। यह सब मेडिकल कॉलेज के आने के बाद ही संभव हो पाया है। बिगत दिवस मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकोें ने बड़ा कारनामा कर दिखाया जिसमें पहली बार किसी मरीज के कंधे के लिगामेंट की सर्जरी जिला अस्पताल में की गई। बताया गया कि सतना जिले में लिगामेंट की यह पहली सफल सर्जरी रही। बताया गया कि सतना निवासी 23 वर्षीय सत्यम सिंह के कंधे की हड्डी एक साल पहले हुई दुर्घटना में फ्रैक्चर हो गई थी जिसका इलाज किया गया था, लेकिन हड्डी जोड़ने के बावजूद भी मरीज को कंधे में बराबर दर्द बना रहता था। इससे तंग आकर मरीज जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचा जिसे जांच और परीक्षण के लिए कहा गया। मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग के सहा. प्राध्यापक डॉ. वांछित सिंह द्वारा जांच में पाया गया कि उनके बाएं कंधे के लिगामेंट मे चोट है जिसमें ऑपरेशन करने की आवश्यकता पड़ी।
ऑपरेशन में शामिल रहे 8 चिकित्सक
बताया गया कि भर्ती मरीज के लिगामेंट के ऑपरेशन के लिए मेडिकल कॉलेज के । चिकित्सकों का सहयोग लिया गया, जिसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ के प्राध्यापक और उनकी टीम साथ ही निश्चेतना विभाग के प्राध्यापक और उनकी टीम शामिल रही। मरीज के कंधे के लिगामेंट का ऑपरेशन जिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में ही किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज को अब पूर्णत: आराम है। जिला अस्पताल में पहली बार इस तरह का लिगामेंट का ऑपरेशन कराने में मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. वांछित सिंह के साथ मेडिकल कॉलेज अस्थि रोग विभाग की टीम डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. विपिन मिश्रा, डॉ. अभिनव शर्मा एवं डॉ. मुलायम सिंह यादव एवं निश्चेतना विभाग से डॉ. वीना कछवाहा, डॉ. मंजूलता साक्या, डॉ. साक्षी शामिल रही।
सीधी बात: डॉ. वांछित सिंह, सहा. प्राध्यापक, मेडिकल कॉलेज
स्टार: क्या यह सर्जरी पहली बार हुई है?
डॉक्टर : जी जिले में यह सर्जरी पहली बार जिला अस्पताल में हुई है। यह सब मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों द्वारा सफल हो पाया है।
स्टार: पहले क्यों नहीं हुई ?
डॉक्टर : कंधे की चोट के कई ऑपरेशन अस्पताल में किये जा चुके हैं लेकिन लिगामेंट की सर्जरी नहीं हुई थी। वैसे तो कंधे का ऑपरेशन दो-तीन प्रकार से हो सकता है लेकिन चोट पुरानी होने के कारण लिगामेंट को बदलना पड़ता है। इसके लिए कई प्रकार की जांचे और कई डॉक्टरों की जरूरत पड़ती है।
स्टार: निजी अस्पताल में कितना खर्च आता है ?
डॉक्टर : सतना के निजी अस्पतालों में भी यह सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है। इसमें 50 से 70 हजार रुपए खर्च आता है।
स्टार: रिकवरी में कितना समय लगता है ?
डॉक्टर : मरीज को रिकवर होने में लगभग एक महीना लग जाता है।
स्टार: ऑपरेशन की क्या कोई एज लिमिट है?
डॉक्टर : नहीं इस ऑपरेशन की कोई एज लिमिट नहीं है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।