सतना जिला अस्पताल में ऑनलाइन ओपीडी और दवा वितरण व्यवस्था का पायलट प्रोजेक्ट शुरू हुआ। सीएमएचओ और सिविल सर्जन ने खुद प्रक्रिया परखी। पांच संस्थानों में मरीजों का रिकॉर्ड ऑनलाइन होगा, लेकिन पैथोलॉजी जांच सिस्टम अटक रहा है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल में ओपीडी से लेकर दवा वितरण तक की प्रक्रिया को आॅनलाइन करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट की शुरूआत 15 अगस्त को की गई। प्रक्रिया का शुभारंभ सीएमएचओ डॉक्टर मनोज शुक्ला और सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह ने स्वयं पहली ऑनलाइन पर्ची कटवाकर की। दोनों चिकित्सकों ने टोकन लेकर अपना बी.पी. पल्स चेकअप करवाकर ओपीडी में बैठे मेडिसिन डॉक्टर से परामर्श लिया। गौरतलब है कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिले की 5 स्वास्थ्य संस्थाओं जिला अस्पताल, कोठी, रामपुर बाघेलान, मझगवां, नागौद का चयन ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए किया गया है। इन संस्थाओं में मरीजों का रिकार्ड अब ऑनलाइन रहेगा। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. एसपी गर्ग, डॉ. धीरेन्द्र मिश्रा, सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग जैन, आरएमओ डॉ. शरद दुबे, आरएमओ डॉ. पुष्पराज सिंह, सहायक प्रबंधक डॉ. धीरेन्द्र वर्मा, डॉ मनोज सिंह तोमर, डॉ अलोक खन्ना, ओपीडी पर्ची से आशीष शुक्ला मौजूद रहे।
मेडिसिन विभाग से हुई शुरूआत
जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन प्रक्रिया की शुरूआत मेडिसिन विभाग की ओपीडी से की गई, जहां डॉ. बद्रीविशाल सिंह और डॉ. विक्रम सिंह द्वारा मरीजों की आईडी में ऑनलाइन परामर्श लिखा गया। बताया गया कि प्रक्रिया का शुभारंभ करने पहुंचे सीएमएचओ और सीएस की नब्ज भी मेडिसिन ओपीडी में बैठे डॉक्टरों द्वारा की गई। डॉक्टरों ने ऑनलाइन परामर्श लिखने के बाद पर्चे को ऑनलाइन फार्मेसी काउन्टर में भेजा। शनिवार के दिन 37 मरीजों को ऑनलाइन परामर्श दिया गया।
ऐसी रही प्रक्रिया
बताया गया जैसे ही मरीज ओपीडी पर्चा कटाएगा उसे टोकन नंबर दे दिया जाएगा। टोकन नंबर लेकर उसे नर्सिंग स्टाफ के पास बी.पी. पल्स और शुगर जांच के लिए भेजा जाएगा। स्टाफ द्वारा सभी बिमारियां और जांच लिखकर ऑनलाइन पर्चा डॉक्टर के पास भेज दिया जाएगा। डॉक्टर के पास पर्चा पहुंचते ही मरीज को टोकन नंबर से बुलाया जाएगा। ऑनलाइन इलाज लिखकर दवा या जांच के लिए भेजा जाएगा।
जांच रिपोर्ट बन रही बाधा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऑनलाइन सिस्टम में पैथॉलाजी जांच बाधा बन रही है। ऑनलाइन सिस्टम के तहत देखने में यह आया कि बाकी सभी प्रणालियां सही से काम कर रही थी जैसे ही चिकित्सक मरीज को जांच कराने के लिए पैथालाजी भेजने के लिए कहते सिस्टम वहीं अटक जा रहा था। शनिवार के दिन शुरूआत में कई मरीजों की जांच रिपोर्ट लिखने के दौरान सिस्टम अटक गया जिसके बाद जांच नहीं लिखी गई। चिकित्सकों ने बताया कि शिकायत को उपर फारवर्ड किया गया है जल्द ही हल निकाला जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।