सतना जिला अस्पताल के पार्किंग टेंडर पर नया विवाद खड़ा हो गया है। ठेका मिलने के बावजूद पार्किंग स्थल को लेकर ठेकेदार और प्रबंधन आमने-सामने हैं। मामले की जांच के लिए कलेक्टर ने तीन सदस्यीय टीम गठित की है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल का पार्किंग टेंडर एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। इस बार विवाद का केंद्र पार्किंग शुल्क नहीं, बल्कि पार्किंग के संचालन के लिए उपयुक्त स्थान को लेकर प्रबंधन और नए ठेकेदार के बीच चल रही रस्साकशी है। एक ओर अस्पताल प्रबंधन नए ठेकेदार पर अनुबंध कर कायार्देश लेने का दबाव बना रहा है, वहीं दूसरी ओर ठेकेदार का कहना है कि बिना पर्याप्त और स्पष्ट पार्किंग स्थल के वह अनुबंध कैसे स्वीकार करे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार समस्या के निदान के लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा जिला कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस से चर्चा की गई जिस पर जगह का परीक्षण कर निर्णय लेने तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है।
टेंडर हो सकता है निरस्त
गौरतलब है कि जिला अस्पताल में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पार्किंग का नया ठेका निविदा प्रक्रिया के माध्यम से दिया गया है। इस बार मेसर्स राजू सिंह ने 4 लाख 51 हजार रुपये की उच्चतम बोली लगाकर ठेका हासिल किया है, जो अब तक की सबसे बड़ी बोली मानी जा रही है। सूत्रों ने बताया कि इस बार ठेकेदार ने पार्किंग टेंडर लेने सबसे बड़ी बोली लगा तो दी लेकिन अनुबंध अभी तक नहीं कराया है। ऐसी स्थिति में कलेक्टर द्वारा गठित टीम द्वारा टेंडर निरस्तगी की कार्रवाई भी की जा सकती है या दुसरे पोजीसन वाले निविदाकार को टेंडर सौंपा जा सकता है।
ठेका राजू के नाम, लेकिन चर्चा अखिलेश की भूमिका पर & सूत्रों के अनुसार, पिछले वर्ष लगभग साढ़े तीन लाख रुपये में पार्किंग ठेका प्राप्त करने वाले मेसर्स अखिलेश सिंह की सहमति से ही इस बार राजू सिंह को निविदा दिलाए जाने की चचार्एं चल रही हैं। निविदा प्रक्रिया में मेसर्स राजू सिंह, मेसर्स चूड़ामणि द्विवेदी और मेसर्स चिंतामणि उर्मलिया ने भाग लिया था, लेकिन सबसे ऊंची बोली राजू सिंह की रही। हालांकि सवाल यह उठ रहा है कि यदि ठेका आवंटित हो चुका है तो अनुबंध और कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया अब तक पूरी क्यों नहीं हो सकी?
कायार्देश नहीं, जारी है पुराना संचालन
जानकारी के अनुसार, अस्पताल प्रबंधन ने नए ठेकेदार को कई नोटिस जारी कर अनुबंध निष्पादित करने और कायार्देश लेने के निर्देश दिए हैं। अनुबंध की शर्तों के अनुसार ठेकेदार को लगभग 9 लाख रुपये की राशि रोगी कल्याण समिति के खाते में जमा करनी होगी। लेकिन नए ठेकेदार का तर्क है कि पहले उसे पार्किंग संचालन के लिए निर्धारित और पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराया जाए। इसी विवाद के चलते अब तक अनुबंध नहीं हो पाया है। परिणामस्वरूप, कानूनी स्थिति स्पष्ट होने तक निवर्तमान ठेकेदार मेसर्स अखिलेश सिंह ही पार्किंग संचालन कर रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सतना के किसानों के लिए धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी, सिंचाई हेतु दिन में 10 घंटे बिजली और नर्मदा जल से सिंचाई रकबा बढ़ाने की घोषणा की।
सतना के बदखर में फायरिंग की अफवाह से दहशत फैल गई, पुलिस जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई। नागौद के लालपुर में सर्पदंश से आठ वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हुई।
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में डीएसपी पदोन्नति की दोबारा समीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। विभागीय पदोन्नति समिति के जरिए निरीक्षक से डीएसपी बने करीब 250 अधिकारियों के रिकॉर्ड पुलिस मुख्यालय दोबारा खंगालेगा।
मध्यप्रदेश के मंदसौर में महू-नीमच राजमार्ग पर ग्राम लखमाखेड़ी के पास तेज गति से चला रहे मिनी ट्रक चालक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रॉली पलटने से एक मासूम सहित दो की मौत हो गई। वही 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर आज स्वयंसेवक एकत्रीकरण होगा। कार्यक्रम में संघ के भोपाल विभाग के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों से 30 हजार स्वयंसेवक शामिल होंगे। कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।