सतना जिला अस्पताल की जांच रिपोर्ट में विशेषज्ञ डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और संसाधनों की कमी स्वीकार की गई। 150 प्रतिशत बेड ऑक्यूपेंसी के कारण मरीज निजी अस्पतालों का रुख करने को मजबूर हो रहे हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
चार सौ बिस्तरीय जिला अस्पताल में सीमित संसाधनों में गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना चुनौती भरा है। कई संसाधनों एवं विशेषज्ञों की कमी के चलते मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों का रुख कराना पड़ रहा है। जिला अस्पताल पर मरीजों का भरी दवाब है। इन सब बातों का खुलासा आधिकारिक जांच रिपोर्ट में हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट में कई अहम तथ्य स्वीकार किए हैं। सूत्रों से मिल जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को भेजे गए जवाब में जिला अस्पताल प्रबंधन ने बताया है कि जिला अस्पताल में मरीजों के निजी अस्पतालों की ओर जाने की प्रमुख वजह विशेषज्ञ डॉक्टरों और मानव संसाधन की कमी, 150 प्रतिशत तक पहुंच चुकी बेड आॅक्यूपेंसी तथा बेहतर सुविधाओं की तलाश है।
स्टाफ की कमी बनी बाधा
बताया गया कि जिला अस्पताल में 30 आईसीयू बेड हैं। इनमें 13 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, जिनमें से 10 चालू हालत में हैं, जबकि तीन वेंटिलेटर रिपेयरिंग में हैं। वर्तमान में अस्पताल में 20 से अधिक गंभीर मरीज भर्ती हैं और उनके उपचार की समुचित व्यवस्था होने का दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के 42 स्वीकृत पद हैं, लेकिन केवल 21 चिकित्सक ही कार्यरत हैं। चिकित्सा अधिकारियों के 27 में से 17 पद भरे हैं, जबकि नर्सिंग स्टाफ के 203 स्वीकृत पदों के मुकाबले 160 कर्मचारी कार्यरत हैं। यानी तीनों श्रेणियों में स्टाफ की कमी बनी हुई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जिला अस्पताल में 24 घंटे सातों दिन आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं।
रिपोर्ट में मानी गईं मरीजों के पलायन की वजहें
जांच दल ने मरीजों के निजी अस्पतालों में जाने के पीछे पांच प्रमुख कारण बताए हैं, जिनमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी, जिससे सर्जरी के दिनों की संख्या प्रभावित होती है, अस्पताल की बेड आॅक्यूपेंसी लगभग 150 प्रतिशत होने से सभी मरीजों को तत्काल बेड उपलब्ध नहीं हो पाते, बेहतर सामान्य सुविधाओं की अपेक्षा, अस्पताल पर मरीजों का अत्यधिक दबाव, मानव संसाधनों की कमी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग की इस रिपोर्ट से साफ है कि जिला अस्पताल में संसाधनों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी अब विभागीय स्तर पर भी स्वीकार की गई है। हालांकि विभाग का दावा है कि उपलब्ध संसाधनों के बीच गंभीर मरीजों के उपचार की समुचित व्यवस्था की जा रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।
गुढ़ के भैरव बाबा मोड़ पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए एसडीएम ने सुरक्षा इंतजामों की पहल की। दोनों ओर स्पीड ब्रेकर, ब्लिंकिंग लाइट, सोलर लाइट, बेरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।
रीवा की कलाकार विभूति मिश्रा ने सेनेटरी पैड से 5000 वर्गफुट का विशाल पोर्ट्रेट तैयार कर नया कीर्तिमान बनाने की पहल की। 30 हजार से अधिक पैड उपयोग कर जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किए जाएंगे।
रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के आवास में कथित अवैध प्रवेश और हंगामे के विरोध में हजारों भाजपाई सड़क पर उतरे। आईजी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई।
पन्ना पुलिस ने टाटा पावर सोलर की फर्जी डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 1.60 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार हुए।
सतना में पेयजल सप्लाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। जलकर प्रभारी ने फिल्टर प्लांट में ब्लीचिंग पाउडर की कमी, क्लोरीन गैस प्लांट बंद और चूना मिलाने के आरोप लगाए।
मझगवां के कानपुर गांव में दो वर्षीय अभिराम गंभीर कुपोषण से जूझ रहा है। सतना-मैहर में दो हजार से अधिक बच्चे गंभीर कुपोषित हैं, जबकि विभागीय प्रयासों के बावजूद समस्या लगातार बनी हुई है।