सतना जिला अस्पताल परिसर में अव्यवस्थित पार्किंग और वाहनों की भीड़ से जाम लग गया। करीब पौन घंटे तक मरीज और उनके परिजन अंदर-बाहर नहीं जा सके, जिससे अस्पताल की यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर में अराजक हो चुकी यातायात व्यवस्था का नजारा जिला चिकित्सालय में भी शनिवार को देखने को मिला। यहां दोपहर में तकरीबन 12 बजे से लेकर 12.45 (पौन घंटे) तक अस्पताल में मरीज और उनके परिजन लगभग बंधक से बने रहे। दरअसल इस दौरान अस्पताल परिसर में खड़ी भाजपा नेत्री की एक गाड़ी और अवैध रूप से पार्क एक एम्बूलेंस की वजह से जाम लग गया। देखते ही देखते अस्पताल परिसर के अंदर वाहनों का ऐसा रेला आया कि जो वाहन जहां खड़ा था वहीं खड़ा रह गया। लगभग पौन घंटे तक यही हालात बने रहे। इस दौरान मरीज हो या उनके परिजन कोई भी न तो अस्पताल के अंदर जा पाया और न ही अस्पताल से बाहर आ पाया। जाम में एम्बूलेंस, मरीज के अलावा अन्य लोग फंंसे रहे।
यह कोई पहला मौका नहीं
अस्पताल परिसर के अंदर अराजक यातायात व्यवस्था का यह कोई पहला अवसर नहीं है। इससे पहले भी कई बार यहां जाम की स्थिति निर्मित हो चुकी है। जिसमें एम्बूलेंस, मरीज फंसे हैं। यहां तक कि जाम के चलते कई मरीजों की जान पर भी बन आई थी। बावजूद इसके अस्पताल परिसर के अंदर की अराजक यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायद नहीं की जा रही। शायद जिम्मेदारों को किसी बड़ी अप्रिय घटना का इंतजार है तब वे अराजक यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने कोई ठोस कदम उठाएंगे।
अस्पताल रोड में आम बात
अस्पताल परिसर के साथ-साथ अस्पताल रोड में जाम की स्थिति यहां आम बात है। इंदिरा कॉलेज से लेकर अस्पताल चौक तक ऑटो और ठेलों की भरमार के चलते यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार जाम के कारण बन रहे आॅटो व ठेलों को हटाने की कार्रवाई की गई लेकिन चंद दिनों बाद फिर वही हालात पैदा हो जाते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।