सतना के बम्हौरी गांव के दिव्यांग क्रिकेटर मिथिलेश सिंह का चयन केसरी दिव्यांग टूर्नामेंट 2026 की इंडिया ए एवं बी सीरीज के लिए हुआ है। संघर्ष और मेहनत के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
सपने वही पूरे करते हैं जिनमें कठिन परिस्थितियों से लड़ने का साहस होता है। सतना जिले के छोटे से गांव बम्हौरी के रहने वाले दिव्यांग क्रिकेटर मिथिलेश सिंह ने अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर यह साबित कर दिया है। दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आॅफ इंडिया द्वारा आयोजित केसरी दिव्यांग टूर्नामेंट 2026 की इंडिया ए एवं बी सीरीज के लिए उनका चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 13 से 15 जून तक हरियाणा के यमुनानगर में आयोजित होगी। मिथिलेश बचपन से ही पैरों से दिव्यांग हैं, लेकिन उन्होंने कभी अपनी इस कमजोरी को अपने सपनों के रास्ते की बाधा नहीं बनने दिया। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद क्रिकेट के प्रति उनका जुनून हमेशा मजबूत रहा। गांव की साधारण जिंदगी और सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने अपने खेल को लगातार निखारा और आज राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने में सफल हुए हैं।
दुनिया में नाम रोशन करने का सपना
मिथिलेश कहते हैं, मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। मैं कम वेतन में अपने परिवार का गुजारा कर रहा हूं लेकिन मेरा सपना है कि मैं अपने शहर और प्रदेश का नाम पूरे देश और दुनिया में रोशन करूं। मुझे उम्मीद है कि आगे सहयोग मिलेगा, जिससे मैं अपने खेल के साथ अपने परिवार की जिम्मेदारियां भी अच्छे से निभा सकूं। पिछले दो वर्षों में मिथिलेश ने एक जिम्मेदार खिलाड़ी के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। शानदार बल्लेबाजी, उपयोगी गेंदबाजी और मैदान पर अनुशासित प्रदर्शन के दम पर उन्होंने चयनकर्ताओं का विश्वास जीता है। लगातार मेहनत, समर्पण और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन मध्यप्रदेश के कोच अंकित शर्मा ने मिथिलेश के चयन पर खुशी जताते हुए कहा कि वह बेहद मेहनती, अनुशासित और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद मिथिलेश ने कभी हार नहीं मानी और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। कोच अंकित शर्मा ने विश्वास जताया कि यदि मिथिलेश को सही अवसर और सहयोग मिलता रहा तो वह आने वाले समय में सतना, मध्यप्रदेश और देश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।