सतना में पेयजल सप्लाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। जलकर प्रभारी ने फिल्टर प्लांट में ब्लीचिंग पाउडर की कमी, क्लोरीन गैस प्लांट बंद और चूना मिलाने के आरोप लगाए।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
शहरवासियों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के नाम पर धोखा दिया जा रहा है। गंदे पानी को साफ दिखाने के लिए ब्लीचिंग पावडर की बजाय पानी में चूना मिलाया जा रहा है और चूना मिला पानी शहर में सप्लाई हो रहा है। इतना ही नहीं फिल्टर प्लांट के जिस फिल्टर बेड को दो से तीन दिनों में साफ कर लिया जाना चाहिए था उसकी सफाई पिछले कई दिनोें से नहीं हो पा रही है। जिसके चलते फिल्टर प्लांट से सप्लाई होेने वाला लगभग 25 फीसदी पानी फिल्टर नहीं हो पा रहा है और वह सीधे लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। यह आरोप नगर निगम के एमआईसी सदस्य और जलकर प्रभारी आदित्य यादव ने लगाते हुए शहर की पेयजल सप्लाई व्यवस्था एक बार फिर से नगर निगम के हाथों में दिए जाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में एक पत्र महापौर एवं नगर निगम आयुक्त को दिया है। इस पत्र में जल कर प्रभारी श्री यादव ने बताया है कि सोमवार को उन्होंने शहर के समाजसेवी शारदा तिवारी के साथ फिल्टर प्लांट से पानी की सप्लाई और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जिसमें उन्हें कई कमियां मिली।
कृष्णा कांस्ट्रक्शन के हाथों में सप्लाई व्यवस्था
बताया जाता है कि शहर में पानी सप्लाई का जिम्मा संविदा एजेंसी कृष्णा कांस्ट्रेक्शन के हाथों में है। आरोप है कि जब से शहर की पेयजल सप्लाई व्यवस्था निजी हाथों में गई है तब से न तो लोगों को समय से और पर्याप्त पानी मिल पा रहा है बल्कि गंदे व बदबूदार पानी की शिकायतें लगातार आ रही हैं। लगभग दो माह पहले महापौर योगेश ताम्रकार,एमआईसी सदस्य व जलकर प्रभारी आदित्य यादव और तत्कालीन नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीना ने फ्लिटर प्लॉट का निरीक्षण किया था और जो - जो कमियां सामने आई थी उन्हे दूर करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन दो माह बाद भी फ्लिटर प्लॉट में व्यवस्थाए जस की तस बनी हुई हैं।
क्लोरीन गैस का प्लांट 12 दिनों से बंद
एमआईसी सदस्य व जलकर प्रभारी के मुताबिक क्लोरीन गैस का प्लांट पिछले माह की 27 तारीख से बंद है। उन्होंने बताया कि प्लांट में गैस तो है लेकिन मशीन खराब है। उन्होंने पानी को शुद्ध किए जाने के मामले में भी गंभीर गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि गंदे पानी को शुद्ध करने वाला ब्लीचिंग पावडर पिछले एक सप्ताह से फिल्टर प्लांट में नहीं है। ऐसे में पानी को सफेद करने के लिए उसमें चूना मिलाया जा रहा है। मौके पर लगभग 17 बोरी चूना मिला है। उन्होंने एलम (फिटकिरी) की क्वालिटी को लेकर भी सवाल उठाया।
दो दिन का था समय, 63 दिन बाद भी नहीं सुधरे हालात
गौरतलब है कि शहर में लगातार हो रहे गंदे पानी की सप्लाई की शिकायतों को देखते हुए महापौर और जलकर प्रभारी द्वारा बीते 6 जुलाई को फ्लिटर प्लॉट का निरीक्षण किया गया था, उस दौरान महापौर ने सप्लाई व्यवस्था में लगी संविदा एजेंसी व नगर निगम के जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई थी साथ ही उन्होंने संविदा एजेंसी को नोटिस जारी कर व्यवस्था सुधारने के लिए दो दिनों की मोहलत देते हुए चेतावनी दी कि यदि इस दौरान व्यवस्था न सुधरी तो एजेंसी का ठेका टर्मिनेट कर दिया जाएगा, लेकिन आज 63 दिन बाद न तो फ्लिटर प्लॉट की व्यवस्था सुधरी और न ही उस दिश में कोई सार्थक पहल हुई। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि नगर निगम एक बार फिर से शहर की पेयजल सप्लाई व्यवस्था अपने हाथ में ले सकती है।
फ्लिटर प्लॉट से की जा रही पेयजल सप्लाई व्यवस्था का सोमवार को निरीक्षण किया जिस दौरान कई कमियां सामने आई। जिस प्लॉट की सफाई दो- तीन में हो जानी थी उसकी सफाई अभी भी जारी है। गंदे पानी को सफेद करने व पानी शुद्ध करने के नाम पर पानी में चूना मिलाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मौके पर मिली एलम की क्वालिटी भी ठीक नहीं पाया। जब से शहर में पेयजल सप्लाई की जिम्मेदारी संविदा एजेंसी कृष्णा कांस्ट्रेक्शन के हाथों में आई है तब से पेयजल स्पलाई व्यवस्था पूरी तरह से गड़बडाई हुई है, लागतार गंदे पानी सप्लाई हो रही। मैंने महापौर और कमिश्नर को पत्र लिखकर शहर की पेयजल सप्लाई व्यवस्था फिर से निगम के हाथों में लेने की मांग की है।
आदित्य यादव, जलकर प्रभारी नगर निगम
निरीक्षण में मिली ये कमियां

धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।
गुढ़ के भैरव बाबा मोड़ पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए एसडीएम ने सुरक्षा इंतजामों की पहल की। दोनों ओर स्पीड ब्रेकर, ब्लिंकिंग लाइट, सोलर लाइट, बेरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।
रीवा की कलाकार विभूति मिश्रा ने सेनेटरी पैड से 5000 वर्गफुट का विशाल पोर्ट्रेट तैयार कर नया कीर्तिमान बनाने की पहल की। 30 हजार से अधिक पैड उपयोग कर जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किए जाएंगे।
रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के आवास में कथित अवैध प्रवेश और हंगामे के विरोध में हजारों भाजपाई सड़क पर उतरे। आईजी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई।
पन्ना पुलिस ने टाटा पावर सोलर की फर्जी डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 1.60 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार हुए।
सतना में पेयजल सप्लाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। जलकर प्रभारी ने फिल्टर प्लांट में ब्लीचिंग पाउडर की कमी, क्लोरीन गैस प्लांट बंद और चूना मिलाने के आरोप लगाए।
मझगवां के कानपुर गांव में दो वर्षीय अभिराम गंभीर कुपोषण से जूझ रहा है। सतना-मैहर में दो हजार से अधिक बच्चे गंभीर कुपोषित हैं, जबकि विभागीय प्रयासों के बावजूद समस्या लगातार बनी हुई है।
पितृपक्ष से पहले गया जाने वाली ट्रेनों में कन्फर्म सीटों की मारामारी बढ़ी। रेलवे ने विंध्य यात्रियों की सुविधा के लिए सतना होकर जबलपुर और रानी कमलापति से गया तक स्पेशल ट्रेनें घोषित की हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह