सतना बिजली राजस्व वसूली लक्ष्य से 37% पर अटकी। अधीक्षण अभियंता ने बैठक में अधिकारियों को फटकार लगाई, फेल ट्रांसफार्मर बदलने और बकायेदारों पर कार्रवाई के निर्देश।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
घटते राजस्व वसूली और दाइत्वों का निर्वाहन ढंग से न करने पर अधीक्षण अभियंता ने समीक्षा बैठक में अभियंताओं की क्लास लगा दी। अधीक्षण अभियंता ने अधिकारियों को फटकार लगते हुए कहा कि अगर राजस्व वसूली के साथ अन्य कार्य समय पर नहीं हुए तो अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहे। बताया गया कि सतना वृत्त कार्यालय में अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में सोमवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमे राजस्व, फेल ट्रांसफॉर्मर और उपभोक्ताओं की समस्या मुख्य मुद्दा रहा। इन मुद्दों को लेकर अधीक्षण अभियंता पीके मिश्रा द्वारा अभियंताओं को फटकार लगाई गई और समय पर सभी कार्य करने के लिए कहा गया। अधीक्षण अभियंता द्वारा राजस्व वसूली बढ़ाने, फेल ट्रांसफार्मर बदलने एवं उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि श्री मिश्रा द्वारा विद्युत राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए चिन्हित स्थानों में कैंप लगाने के निर्देश दिए गए। जिन वितरण केंद्रों में ट्रांसफॉर्मर फेल हैं उन्हें पात्र श्रेणी में लाकर बदलने की कार्यवाही की जाये। इसके अलावा शहर संभाग एवं सं/सं के समस्त अधिकारियों को बिजली बिल समय पर जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के भी निर्देश दिए गए।
लक्ष्य की 37 प्रतिशत ही हो सकी बिजली बिल की वसूली
विद्युत मंडल का सतना सर्किल सितम्बर माह में लक्ष्य के अनुरूप बिजली बिल की वसूली नहीं कर पाया है। सतना वृत्त अंतर्गत सितम्बर माह में 6 डिवीजनों को 90.34 करोड़ रुपए की बिजली बिल वसूली का का लक्ष्य दिया गया था। जिसके विरुद्ध 22 सितम्बर तक 33.58 करोड़ रुपए राशि की ही बिजली बिल वसूली हो पाई है, जो कि लक्ष्य का 37 प्रतिशत ही है। बताया गया कि बिजली बिल की सर्वाधिक 64.68 प्रतिशत वसूली शहर संभाग में हुई, जबकि सबसे कम वसूली 15.38 प्रतिशत रामपुर बाघेलान डिवीजन में हुई। बिजली बिल वसूली में लक्ष्य अनुसार कम प्रगति पाए जाने पर एसई ने सभी कार्यपालन अभियंताओं को चेतावनी जारी की है और समय से लक्ष्य के अनुरूप बिजली बिल राजस्व वसूलने के निर्देश दिए हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।