दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
दशहरा पर्व को देखते हुए शहर में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को बाजार क्षेत्र में तारों के मकड़जाल एवं नीचे झूल रही तारों को कस कर ऊंचा किया गया। यह कार्य पूरे बाजार क्षेत्र में नवरात्रि के पहले दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली अधिकारियों ने बताया कि दशहरे के दौरान ऊंची -ऊंची झांकियां निकलती हैं झुकी तारों के चलते विद्युत अवरोध की स्थिति निर्मित हो सकती है। बताया गया कि बुधवार की सुबह शहर संभाग में हुई बैठक में बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मरों के रख-रखाव से लेकर लाइन लॉस कम करने तक के मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यपालन अभियंता मृगेंद्र सिंह चंदेल ने अधिकारियों के साथ शहर की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की और त्योहार से पहले जरूरी काम पूर्ण करने के निर्देश दिए।
फीडर और डीटीआर स्तर पर होगी लाइन लॉस की पड़ताल
बैठक में लाइन लॉस को लेकर भी अधिकारियों से क्षेत्रवार जानकारी ली गई। डीटीआर इंडेक्सिंग का काम तेज करने के साथ ही फीडरवार और डीटीआरवार लाइन लॉस की पड़ताल करने पर जोर दिया गया। जिन क्षेत्रों में लाइन लॉस अधिक है, वहां कारणों की पहचान कर सुधार की दिशा में काम करने को कहा गया। बैठक में सहायक अभियंता टाउन अविनीश पाण्डेय, आरईएस रामविनीत तिवारी, कोलगवां मानवेन्द्र नन्दन, अनुरक्षण कुलदीप मिश्रा तथा कनिष्ठ अभियंता टिकुरिया टोला अजय दुबे, टाउन अटल मिश्रा और आरईएस इशरार मोहम्मद मौजूद रहे।
बिजली तारों को करें ऊंचा
बैठक में शहर की सड़कों और प्रमुख इलाकों में नीचे झुके बिजली के तारों के साथ ट्रांसफार्मरों की स्थिति जांचने का फैसला लिया गया। अनुरक्षण टीम शहर में सर्वे कर ऐसे स्थानों की जानकारी जुटाएगी, जहां तार नीचे हैं या डीटीआर में किसी तरह की खामी है। सर्वे के बाद सामने आने वाली कमियों को दूर किया जाएगा, ताकि त्योहार के दौरान बिजली व्यवस्था को लेकर परेशानी न हो। बुधवार की दोपहर ही शहर संभाग के सहायक मेंटीनेंस कुलदीप मिश्रा द्वारा हनुमान चौक, मुख्य बाजार की झुकी तारों को सही करने का कार्य किया गया।
त्योहारों से पहले बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मरों की जांच पूरी कर जरूरी रख- रखाव कराने की तैयारी है। विभाग का जोर शहर में बिजली आपूर्ति को सुचारु रखने के साथ उन तकनीकी खामियों को पहले ही दूर करने पर है, जिनसे त्योहार के दौरान बिजली व्यवस्था प्रभावित न हो।
मृगेन्द्र सिंह चंदेल, कार्यपालन अभियंता शहर संभाग

रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
मैहर के बिगौड़ी गांव में भैयालाल कोल की हत्या के बाद तनाव और भय की चर्चा है। कुछ घरों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखे मिले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह