सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढीकरण की दिशा में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्र्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संचालनालय के उप संचालक द्वारा सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला से जिले की पांच स्वास्थ्य केन्द्रों का जरूरी विवरण मांगा है। इसमें कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी), सिंहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी), रामपुर बाघेलान ग्राम लकड़ा पीएचसी, मौहारी कटरा पीएचसी एवं परसमनिया पीएचसी शामिल हैं, जिनके बारे में जानकारी मांगी गई है। यह जानकारी परियोजना परीक्षण समिति के समक्ष प्रस्ताव रखने के लिए मांगी गई है।
कोठी में बनेगा 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल
जानकारी के अनुसार कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को सिविल अस्पताल में उन्नयन करने का प्रस्ताव शामिल है। इसके तहत यहां 50 बिस्तरीय अस्पताल तैयार किया जाएगा जिसे मौजूदा स्वास्थ्य संस्था को उच्च स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। वहीं सिंहपुर पीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में, रामपुर बाघेलान के ग्राम लकड़ा पीएचसी को नई उप स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन का प्रस्ताव दिया गया है। इन दोनों स्थानों पर नए स्वास्थ्य संस्थान प्रस्तावित किए गए हैं इनके लिए भी भौगोलिक स्थिति एवं निकटतम उच्च स्वास्थ्य केन्द्र से दूरी सहित जरूरी विवरण मांगा गया है। मौहारी कटरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को नई पीएचसी बनाने का प्रस्ताव शामिल है। वहीं परसमनिया पीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बदलने का प्रस्ताव दिया गया है।
दो दिन में जानकारी भेजने के निर्देश
संचालनालय ने संबंधित स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन के लिए मांगी गई जानकारी को दो दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं ताकि सक्षम अधिकारी के समक्ष प्रस्ताव समयबद्ध तरीके से प्रस्तुत किया जा सके।
अभी अंतिम मंजूरी नहीं, प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू
जानकारों ने बताया कि आदेश का महत्वपूर्ण पहलू यह है कि इसमें स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन की अंतिम स्वीकृति अभी नहीं दी गई है। संचालनालय ने केवल प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी मिलने के बाद परियोजना परीक्षण समिति के सामने प्रस्ताव की प्रक्रिया रखी जाएगी।

सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह