सतना कलेक्टर ने मानसून से पहले बाढ़ एवं अतिवृष्टि से निपटने की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, नालों की सफाई, नियंत्रण कक्ष और बचाव दलों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने जिले में आगामी वर्षा काल में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से उत्पन्न स्थितियों में राहत और बचाव संबंधी सभी तैयारियां मानसून के पूर्व तक सुनिश्चित कर लेने के निर्देश दिये हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आपदा प्रबंधन एवं बाढ़ राहत एवं बचाव संबंधी तैयारियों की बैठक में समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों एवं निचले स्थानों के संभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं बचाव की पूरी तैयारी रखें। बैठक में आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना, सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह, एडिशनल एसपी शिवेश सिंह, एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर, राहुल सिलाड़िया, एलआर जांगड़े, सुभाष मिश्रा, जितेंद्र वर्मा, सुमेश द्विवेदी सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बाढ प्रभावित ग्रामों का जोखिम निर्धारण, पुल-पुलिया, रपटों की जानकारी तैयार करने तथा ग्राम पंचायतों की बाढ प्रभावित सड़कों के रपटों पर वार्निंग साइन बोर्ड, रस्सी लगाने तथा वार्निंग जारी करने एवं ग्राम पंचायत स्तरीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। वर्षा पूर्व सभी नालों की साफ-सफाई कराने, संवेदनशील क्षेत्रों का सतत निरीक्षण कर चिन्हिंत करने, अतिक्रमण हटाने एवं पानी की निकासी के लिए अतिक्रमण को तुरंत हटाने जनपद पंचायत के सीईओ तथा नगरीय निकाय के सीएमओ को इस संबंध में की गई कार्यवाही की जानकारी से अवगत कराने के निर्देश दिये।
जीर्ण-शीर्ण भवनों को गिराने के निर्देश
कलेक्टर ने कहा कि जिला एवं तहसील स्तर पर बाढ नियंत्रण केन्द्र स्थापित कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगायें। तहसील स्तर पर भी बैठक लेकर तैयारी एवं व्यवस्था संबंधी कार्य एसडीएम, सीईओ तथा पुलिस अधिकारी सुनिश्चित करें। जीर्ण-शीर्ण भवनों को गिराने, खाली कराने की कार्यवाही शुरू करें। जिला शिक्षा अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण कर जीर्ण-शीर्ण स्कूल भवनों को चिन्हित कर जानकारी देना सुनिश्चित करें। जिले के जनपद पंचायत के सीईओ और नगरीय निकाय के सीएमओ से जल-जमाव से प्रभावित होने वाले इलाकों की सूची मंगाए और आवश्यकता पड़ने पर प्रभावितों को कहां शिफ्ट किया जाएगा, उन स्कूल, पंचायत अन्य भवनों की सूची भी मंगाए। कलेक्टर ने लोक निर्माण और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को पुल-पुलिया पर पानी की स्थिति में बैरियर एवं सूचना पटल लगाने के निर्देश दिये।
आबादी के नजदीक के तालाबों को सूचीबद्ध करें
समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण बस्तियों में आबादी के नजदीक के तालाबों को भी सूचीबद्ध करके रखें। जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष भी अभी से 24 घंटे कार्यरत रखने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिये हैं। कलेक्टर ने बैठक में जिला होमगार्ड और तहसील स्तर पर उपलब्ध उपकरण एवं संसाधनों की जानकारी भी ली।
ये भी दिए निर्देश
क्यूआरटी की दो टीमें सतना और एक चित्रकूट में रहेगी तैनात
जिला कमान्डेन्ट होमगार्ड सुनीत मिश्र ने बताया कि जिले में बाढ़ से बचाव के पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं। उन्होंने बाढ नियंत्रण के संबंध में बिन्दुवार तथा विभागवार जिम्मेदारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्षा काल में होमगार्ड की एसडीईआरएफ बचाव टीम जिला मुख्यालय में तैनात रहेगी। इसी तरह क्यूआरटी की दो टीमें सतना और एक टीम चित्रकूट में लगाई जायेगी। इसके अलावा तीन डीआरसी की टीम जिले के थाना नागौद, सिंहपुर और बिरसिंहपुर पर तैनात की जायेंगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उज्जैन में भव्य दीपोत्सव 'आशीर्वाद का दिया' आयोजित होगा। शिप्रा के घाटों और महाकाल लोक में 25 लाख से अधिक दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। जानिए पूरी तैयारी और व्यवस्था।
भोपाल के चौक बाजार में जुए के अड्डे पर एसीपी की दबिश के बाद बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। लापरवाही और जुआरियों को संरक्षण देने के आरोप में कोतवाली टीआई प्रभात गौड़, एएसआई राकेश गुर्जर और आरक्षक नरेंद्र रावत को निलंबित कर दिया गया है।
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।