विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर सतना में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच व्यवस्था सवालों में है। कई नमूना रिपोर्ट लंबित हैं, जबकि बड़े प्रतिष्ठानों सहित ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आए हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
आज वर्ल्ड फूड सेफ्टी -डे यानि विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाएगा। यह दिन उपभोक्ताओं को जागरुक करने का है कि हम क्या खा रहे हैं और वह खाद्य पदार्थ हमारे लिए सुरक्षित है या नहीं। खाद्य पदार्थों की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा रोजाना खाद्य सेम्पलों को जब्त किया जा रहा है। इसकी जांच भोपाल स्थित प्रयोगशाला लैब में कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट फेल होने के बाद प्रतिष्ठान के ऊपर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत 2 लाख रुपए तक का जुर्माना और कारावास तक का प्रावधान भी किया जाता है। हालांकि प्रदेश स्तर से जारी आंकड़ों के अनुसार जिले की खाद्य सुरक्षा जांच की स्थिति मध्यम श्रेणी में है, नमूना संग्रहण की स्थिति कमजोर है। इस वर्ष नमूने लिए गए 77 मामले अभी लंबित हैं, इन मामलों की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।
रिलायंस, विशाल और डोमिनोज पर चल रहा केस
जानकारी के अनुसार शहर स्थित मल्टीनेशनल कम्पनियां रिलायंस मार्ट, विशाल मेगामार्ट एवं डोमिनोज पीजा पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कार्रवाई की गई थी जिसमें कई खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग फेल हुई थी। सेम्पलिंग फेल के चलते इन प्रतिष्ठानों पर जुर्माने के साथ प्रकरण दर्ज किया गया था। एडीएम कोर्ट में प्रकरण अभी भी विचाराधीन है। बताया गया कि विशाल मेगामार्ट में खाद्य पदार्थों की जांच के दौरान स्वच्छता, रख-रखाव एवं रिकार्ड संधारण एवं अन्य मानकों में कमी पाई गई थी। विशाल मेगामार्ट में खाद्य लाइसेंस की स्थिति एवं आवश्यक अभिलेख भी मौके पर उपलब्ध नहीं कराए गए थे जबकि पैकेट बंद किसमिस और पीनट का सेम्पल जांच में फेल निकला था। वहीं पन्ना रोड स्थित रिलायंस रिटेल में खुली अरहर दाल, खुली मूंगफली का सेम्पल फेल हो गया था। रीवा रोड स्थित डोमीनोज पीजा पर उपभोक्ता द्वारा शिकायत की गई थी जिस पर न्यायालयीन प्रकरण दर्ज किया गया था। शाकाहारी पीजा की जगह उपभोक्ता को मांसाहारी पीजा परोसने का मामला सामने आया था।
ग्रामीण अंचलों की खाद्य दुकानों के सेम्पल फेल
इस वर्ष खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्रामीण अंचलों की दुकानों में भी खाद्य विभाग की जांच की गई, जिनमें कई दुकानों के सेम्पल फेल निकले। मझगवां, जैतवारा, नागौद, मैहर की कई खाद्य दुकानों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए जुर्माने की कार्रवाई की गई है।
कड़ी सजा का प्रावधान
मिलावटखोरी सिद्ध होने पर प्रतिष्ठान के संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत 2 लाख रुपए तक का जुर्माना हो सकता है। यदि उपभोक्ता को बीमार करने वाली मिलावट सिद्ध होती है तो आरोपी को अधिकतम 6 वर्ष की जेल और 5 लाख तक का जुर्माना लगाया जा सकता है, अगर मिलावटी खाद्य पदार्थ के कारण किसी की मृत्यु हो जाती है तो आजीवन कारावास एवं 10 लाख तक के जुर्माने का प्रावधान है। किसी भी किस्म के मिलावटखोरी की आशंका पर सीएम हेल्पलाइन या फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप पर शिकायत करें।
उपभोक्ताओं को जागरुक रहना चाहिए, मिलावटखोरी या कालाबाजारी की शंका पर तत्काल शिकायत दर्ज करानी चाहिए। उपभोक्ताओं को सभी खाद्य पदार्थो की खरीदी का बिल अवश्य लेना चाहिए। खाद्य पदार्थों की सुरक्षा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार जांच कार्रवाईयां की जा रही हैं। रिपोर्ट आने पर प्रतिष्ठान या संचालक के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज किया जा रहा है।
शीतल सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतना

भोपाल के कटारा हिल्स स्थित प्राइड सिटी कॉलोनी में CAG ऑडिट ऑफिसर के घर पुलिस ने छापा मारकर 3 ग्राम MD और 1200 ग्राम गांजा बरामद किया। अधिकारी की पत्नी गिरफ्तार, जांच जारी।
उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर रेलवे ने कमर कस ली है। रेलवे बोर्ड चेयरमैन सतीश कुमार ने इंदौर में समीक्षा बैठक कर 125 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने, एआई कैमरों से सुरक्षा और स्टेशनों के रीडेवलपमेंट के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चार दिवसीय दुबई दौरे की विस्तृत जानकारी। जानिए कैसे वे वैश्विक निवेशकों, एआईएम कांग्रेस 2026 और प्रमुख उद्योग समूहों से मिलकर राज्य में निवेश को बढ़ावा दे रहे हैं।
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में महाकाल मंदिर से रामघाट को जोड़ने वाला 14वीं सदी का ऐतिहासिक क्षिप्रा द्वार अचानक ढह गया। हाल ही में इस पर 2.12 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में बीती देर रात 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद जहरीली शराब पीने की आशंका जताई जा रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह