सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटल और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 32 लीटर अनुपयुक्त कुकिंग ऑयल नष्ट कराया। टीपीसी सीमा से अधिक तेल उपयोग करने वालों को सख्त चेतावनी और कार्रवाई के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर सतीश कुमार एस के निर्देशानुसार सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शहर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई एवं नाश्ते की दुकानों पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तले हुए खाद्य पदार्थों के निर्माण में प्रयुक्त कुकिंग आॅयल की गुणवत्ता की जांच आधुनिक टीपीसी मीटर के माध्यम से मौके पर ही की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक बिहारी गौड़ के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान बताया गया कि खाद्य तेल को बार-बार गर्म करने से उसमें टोटल पोलर कम्पाउंड (टीपीसी) की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे तेल मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो जाता है। रीवा रोड में संचालित कुछ खाद्य दुकानों में निरीक्षण के दौरान एक ही तेल का बार-बार उपयोग कर समोसे, कचौड़ी, टिक्की एवं अन्य खाद्य पदार्थ तैयार किए जाते पाए गए। जिन प्रतिष्ठानों में टीपीसी मीटर से जांच के दौरान तेल की रीडिंग निर्धारित सीमा से अधिक पाई गई, वहां 32 लीटर अनुपयुक्त एवं जला हुआ खाद्य तेल मौके पर ही नष्ट कराया गया तथा संबंधित खाद्य कारोबारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।
25 प्रतिशत से अधिक टीपीसी तो होगा लाइसेंस निरस्त
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देशित किया कि खाद्य तेल का पुन: उपयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप ही करें तथा टीपीसी का स्तर 25 प्रतिशत से अधिक होने पर या तेल में खराबी के उक्त लक्षण दिखाई देने पर, ऐसे तेल का उपयोग तत्काल बंद कर दें। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में पुन: उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें लाइसेंस निलंबन अथवा निरस्तीकरण की कार्रवाई भी शामिल हो सकती है।
बिना उपकरण के कैसे करें खराब तेल की पहचान?
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री गौड़ द्वारा खाद्य कारोबारियों को यह भी समझाया गया कि यदि उनके पास टीपीसी मीटर उपलब्ध नहीं है, तो वे भौतिक रूप से भी खराब हो चुके तेल की आसानी से पहचान कर सकते हैं।
रंग में बदलाव: बार-बार गर्म होने से तेल का रंग गहरा भूरा या बिल्कुल काला हो जाना
गाढ़ापन (चिपचिपाहट): तेल का सामान्य से अधिक गाढ़ा, भारी और चिपचिपा हो जाना
झाग बनना: गर्म करते समय या खाद्य सामग्री डालते ही तेल की सतह पर बहुत अधिक झाग उत्पन्न होना
दुर्गंध: तेल से तीखी, बासी या जली हुई गंध आना
धुआं निकलना: सामान्य से कम तापमान पर ही तेल से तेज और आंखों में चुभने वाला धुआं उठने लगना


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।