सतना में आम 50 रुपये किलो तक सस्ता हुआ, लेकिन सेब, अनार और अन्य फलों की कीमतें ऊंची बनी हैं। बारिश से सप्लाई प्रभावित होने पर लोग अब बजट के अनुसार सीमित खरीदारी कर रहे हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
बरसात के मौसम में सतना के बाजार में आप फल खरीदने जा रहे हैं तो जेब का वजन भी एक बार जरुर चेक कर लीजिए। क्योंकि एक ओर आम का सीजन अंतिम दौर में पहुंचने से उसका भाव घटकर करीब 50 रुपये प्रति किलो हो गया है वहीं दूसरी ओर सेब, अनार, और अन्य बाहर से आने वाले फलों की कीमतें अब भी ऊंची बनी हुई हैं। बढ़ती महंगाई के बीच लोग अब जरूरत के हिसाब से ही फल खरीद रहे हैं।
आधा किलो में सिमटी खरीदारी- फल बाजार में ग्राहकों की भीड़ पहले जैसी दिखाई देती है लेकिन खरीदारी का तरीका बदल गया है। पहले जहां परिवार दो-तीन किलो फल एक साथ खरीद लेते थे, वहीं अब अधिकतर ग्राहक आधा किलो या एक किलो में ही संतोष कर रहे हैं। कई लोग पहले दाम पूछते हैं फिर अपने बजट के अनुसार फल चुनते हैं। महंगे फलों की बिक्री में कमी आई है जबकि सस्ते और स्थानीय फलों की मांग बढ़ी है।
बाकी फलों ने बढ़ाया बोझ
फल व्यापारियों के अनुसार आम का सीजन समाप्ति की ओर है, इसलिए बाजार में इसकी पर्याप्त आवक होने से कीमत घटकर करीब 50 रुपये प्रति किलो रह गई है। इससे आम लोगों को कुछ राहत मिली है। लेकिन सेब, अनार, कीवी, ड्रैगन फ्रूट और अन्य बाहर से आने वाले फलों के दाम अब भी ऊंचे हैं। इनकी कीमतों में पिछले कुछ दिनों से कोई विशेष गिरावट नहीं आई है।
बारिश ने बिगाड़ा संतुलन
व्यापारियों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत से आने वाले फलों की सप्लाई प्रभावित हुई है। कई बार ट्रक देरी से पहुंचते हैं जिससे फलों के खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। परिवहन खर्च और खराब होने के जोखिम का असर सीधे खुदरा कीमतों पर दिखाई देता है।
स्थानीय फलों की मांग बढ़ी
महंगे फलों के बीच केला और पपीता जैसे अपेक्षाकृत सस्ते फलों की बिक्री बढ़ी है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक अब ऐसे फल खरीदना पसंद कर रहे हैं जो कम कीमत में उपलब्ध हों। आम की कीमत घटने से उसकी मांग भी फिर बढ़ने लगी है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से परिवार के साथ रतलाम लौट रहे शासकीय बाल चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष सिंह की रतलाम-इंदौर फोरलेन पर हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रात करीब 3.30 बजे धराड़ के आगे टोल प्लाजा से पहले एक छोटी पुलिया के डिवाइडर पर हुआ। ड्राइवर को नींद में था।
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अवैध उत्खनन और माफियाओं के बेखौफ परिवहन ने एक बार फिर खूनी खेल खेला है। माता बसैया थाना क्षेत्र के जीगनी के पास अवैध पत्थरों से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रहे सवारी आटो को कुचल दिया।
रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ईसीजी रिपोर्ट प्रिंट करने के लिए कागज खत्म हो गया। मरीजों को मोबाइल में फोटो लेकर डॉक्टरों को रिपोर्ट दिखानी पड़ी, जबकि कई ग्रामीण और बुजुर्गों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
पन्ना के रैपुरा क्षेत्र में वर्षों से लंबित मड़वा घाट मार्ग के निर्माण की मांग तेज हो गई है। सड़क नहीं बनने से ग्रामीण, किसान और विद्यार्थी रोज 50-60 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करने को मजबूर हैं।
मैहर के जगनगरा और पोड़िआ गांव के आदिवासियों ने 39 एकड़ जमीन पर कब्जे और रास्ता बंद करने के आरोप लगाते हुए मुंह में चारा दबाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग उठी।
मैहर जिले के भड़रा गांव में 83 वर्षीय महिला का अंतिम संस्कार बारिश के बीच त्रिपाल लगाकर करना पड़ा। वीडियो वायरल होने के बाद मुक्तिधाम और टीन शेड जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग फिर तेज हुई।
सतना में आम 50 रुपये किलो तक सस्ता हुआ, लेकिन सेब, अनार और अन्य फलों की कीमतें ऊंची बनी हैं। बारिश से सप्लाई प्रभावित होने पर लोग अब बजट के अनुसार सीमित खरीदारी कर रहे हैं।
सतना जंक्शन पर नशे में धुत युवक ने रेल पुलिस जवान पर डंडे से हमला कर दिया। प्लेटफॉर्म पर हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू हुई।
सतना में 95 प्रतिशत किताबें जिला स्तर तक पहुंचीं, लेकिन स्कूलों में केवल 70 प्रतिशत वितरण हुआ। हजारों विद्यार्थी अब भी पाठ्यपुस्तकों के इंतजार में हैं, जिससे नए शैक्षणिक सत्र की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए आज (सोमवार) का दिन बेहद सरगर्मियों भरा रहने वाला है। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह आज अपने-अपने दल के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह