सतना में गैस की किल्लत के बीच जलाऊ लकड़ी के दाम बढ़ गए हैं। मेमू ट्रेनों से खुलेआम लकड़ी ढुलाई हो रही है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मुंबई लोकल की तर्ज पर रेलवे ने छोटे स्टेशनों में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए हाई टेक मेमू ट्रेन तो दौड़ाई, लेकिन इसमें 'लकड़ी' की भी सवारी हो रही है। ट्रेन यात्रियों से ज्यादा लकड़ी ढोने का साधन बनती नजर आ रही है। खुलेआम जंगलों से जलाऊ लकड़ी के बड़े-बड़े गट्ठे सतना जंक्शन के प्लेटफार्म क्रमांक-1 पर उतारकर शहर में खपा दी जाती है।
गैस की किल्लत के बीच अब इन लकड़ी के गट्ठों के दाम बढ़ गए हैं। बताया गया कि 130 रुपये में अभी तक बिकने वाले गट्ठे अब 150 रुपये के हो गए हैं। 20 रुपये प्रति गट्ठे के दाम बढ़ा दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार मानिकपुर-सतना मेमू ट्रेन से रोजाना बड़ी मात्रा में जलाऊ लकड़ी लाई जा रही है। बाकायदा प्लेटफार्म क्रमांक एक में उतरती है और महिलाएं आनन-फानन में स्टेशन एंड की तरफ लेकर निकल पड़ती हैं। भीड़-भाड़ वाले प्लेटफार्म में लकड़ी के गट्ठे यात्रियों के लिए कभी भी खतरा बन सकते है। हालांकि लकड़ी लेकर आने वाली महिलाएं गरीब परिवार की रहती है। लकड़ी बेच कर ही इनके घरों का चूल्हा जलता है।
एक रुपये का भी राजस्व नहीं
कोरोना काल के पहले जब मेमू ट्रेन के पहले पैसेंजर ट्रेन चलती तो उस वक्त जबलपुर मंडल रेल प्रबंधक ने ट्रेन में लकड़ी लाने वाली महिलाओं के लिए एमएसटी बनवाने के निर्देश दिए थे। यह भी स्पष्ट किया था कि केवल पैसेंजर ट्रेन के पार्सल यान लकड़ी लाई जा सकेगी। बताया जाता है कि मेमू में पार्सल यान का डिब्बा ही नहीं है।
बैठने की जगह नहीं और गट्ठों की भरमार
एक तरफ ट्रेनों में यात्रियों को बैठने की जगह तो दूर पैर रखने की भी जगह नहीं मिलती है। मेमू का भी कई बार यही हाल रहता है। ऐसे में लकड़ी के गट्ठों की ठुलाई यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है। बताया गया कि मानिकपुर-सतना मेमू ट्रेन में गट्ठे सतना जंक्शन में एवं उचेहरा स्टेशन में उतरते हैं। सतना आने के बाद यह गाड़ी सतना-कटनी मेमू बनकर चलती है। जानकार बताते हैं कि मेमू ट्रेन में सर्वाधिक लकड़ी बांसा पहाड़, चितहरा, मझगवां सहित अन्य प्वाइंट्स से चढ़ाई जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।