मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
इंदिरा गांधी शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अतिथि विद्वानों एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। मानदेय में सम्मान जनक वृद्धि, 25 हजार के मानदेय पर ईपीएफ का लाभ और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए कलेक्टर रेट निर्धारित करने की मांग को लेकर आंदोलनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। गुरुवार को मौके पर एसडीएम राहुल सिलाडिया भी पहुंचे और आंदोलनकारियों से चर्चा की, लेकिन मांगों को लेकर सहमति नहीं बन सकी। आंदोलनकारियों का कहना है कि वे कई वर्षों से महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं दैनिक व्यवस्थाओं में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनके मानदेय में अपेक्षित वृद्धि नहीं की गई। उनका आरोप है कि महाविद्यालय में जनभागीदारी एवं स्ववित्तीय मद से करोड़ों रुपये की आय होने के बावजूद कर्मचारियों के मानदेय और आर्थिक सुरक्षा के मुद्दे पर ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा है।
बातचीत के बाद भी नहीं निकला रास्ता
एसडीएम श्री सिलाडिया के आंदोलन स्थल पर पहुंचने के बाद कर्मचारियों और प्रशासन के बीच चर्चा हुई। आंदोलनकारियों ने अपनी मांगें उनके सामने रखीं, लेकिन देर तक चली बातचीत के बावजूद कोई अंतिम समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना जारी रखने का निर्णय लिया। बताया गया कि कॉलेज प्रबंधन की तरफ से प्राचार्य डॉ. अंजनी पांडेय ने एक बार भी प्रदर्शनकारियों से चर्चा नहीं की। दूसरे दिन के प्रदर्शन के दौरान विधायक प्रतिनिधि डॉली चौरसिया ने पहुंच कर कर्मचारियों का समर्थन किया और प्रदर्शन में शामिल रहीं। अतिथि विद्वानों एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते कॉलेज में शैक्षणि गतिविधियां प्रभावित हो रहीं हैं। आंदोलनकारियों ने कहा कि यदि जल्द मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो भूख हड़ताल शुरू करने की तैयारी की जाएगी।
अब आश्वासन नहीं, आदेश चाहिए
धरने पर बैठे अतिथि विद्वानों ने कहा कि लंबे समय से मांगें रखी जा रही हैं, लेकिन अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि उन्हें जुलाई से मानदेय वृद्धि लागू करने, 25 हजार मानदेय पर ईपीएफ का लाभ देने सहित अन्य मांगों पर लिखित आदेश चाहिए। वहीं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने भी कलेक्टर रेट लागू करने और सम्मानजनक पारिश्रमिक की मांग दोहराई। उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच वर्तमान पारिश्रमिक में काम करना मुश्किल हो रहा है।

मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।
नागौद सिविल अस्पताल में जन्म के बाद टीका लगाए गए नवजात की करीब 15 घंटे बाद तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने टीके के बाद झाग निकलने का आरोप लगाया, चिकित्सकों ने इलाज से सुधार बताया।
सच्चाई भी अच्छाई भी के ध्येय वाक्य के साथ स्टार समाचार ने पत्रकारिता के 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। कार्यालय में केक काटकर उपलब्धियों और कर्मचारियों के योगदान का उत्सव मनाया गया।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उज्जैन में दिए गए अहंकार संबंधी बयान का समर्थन किया है। साथ ही, उन्होंने धर्म को राजनीति से दूर रखने की अपील की है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। जानिए इस कार्यक्रम की मुख्य बातें, 'नमो प्रेरणा अभियान' और जनजातीय गौरव से जुड़ी खास जानकारियां।
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, 27% ओबीसी आरक्षण और बजट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।
उज्जैन में युवा धर्म संसद को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मानव अहंकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इंसान की मर्जी से नहीं, बल्कि प्रकृति के शाश्वत नियमों से चलती है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह