सतना में हाइवे पर कील बिछाकर ट्रक का टायर पंचर किया गया, लूट के दौरान चालक को गोली मारकर घायल किया, पुलिस जांच में जुटी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
हाइवे पर कील बिछाकर ट्रक का टायर पंचर कर दिया। पहिया पंचर होने पर चालक नीचे उतरा। लुटेरे ने चालक के साथ मारपीट कर नगदी छीन ली। विरोध करने पर लुटेरे ने गोली चला दी। गोली ट्रक चालक के हाथ में पैबस्त हो गई। घायल ट्रक चालक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे रीवा रेफर कर दिया गया। रामपथ गमन पर हुई वारदात की जानकारी लगते ही पुलिस सक्रिय हुई। उचेहरा पुलिस के द्वारा आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।
छीन लिए तीन हजार
चालक सलीम पहिए में घुसी लोहे की कील निकाल रहा था। इसी दौरान एक युवक आया और वह सलीम से छीना- झपटी करने लगा। मारपीट करते हुए चालक सलीम से तीन हजार रुपए छीन लिए। आरोपी से बचकर सलीम ट्रक की केबिन की तरफ भागा। केबिन से सलीम ने लोहे की टाई राड निकाल कर मारपीट कर रुपए छीनने वाले बदमाश को दौड़ा लिया। तभी बदमाश ने सलीम पर गोली चला दी। गोली सलीम के बांए हाथ में धस गई। गोली लगने से घायल सलीम ने घटना की जानकारी से परिजनो को अवगत कराया। सूचना मिलते ही उचेहरा पुलिस मौके पर पहुंची।
चित्रकूट से जा रहा था बुरहानपुर
इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार मऊगंज जिले के तरहड़ निवासी मो. सलीम पिता मो. शरीफ 26 वर्ष गुरूवार को ट्रक क्र. सीजी 07सीजी/ 7990 में खाली कैरेट लोड कर चित्रकूट से बुरहानपुर के लिए रवाना हुआ। गुरूवार की रात 1 बजे के करीब ट्रक लेकर उचेहरा थाना क्षेत्र के कुं दहरी गांव के पास रामपथ गमन के पास पहुंचा। यहां पर ट्रक का बांया तरफ के अगला पहिया पंचर हो गया। ट्रक खड़ा कर सलीम केबिन से नीचे उतर कर देखा तो पहिए में कील घुसी हुई थी।
ऑपरेशन कर निकाली गोली
उचेहरा पुलिस के द्वारा घायल सलीम को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। बताया गया कि तबियत गंभीर होने के कारण चालक सलीम को रीवा रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को संजय गांधी अस्पताल रीवा में चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर हाथ में धसी गोली को बाहर निकाला। उचेहरा पुलिस ने बताया कि घटना स्थल की जांच कर साक्ष्य संकलन किए गए हैं। घायल से लूटपाट कर गोली चलाने वाले आरोपी के हुलिए की जानकारी ली गई है। आरोपी को चिन्हित कर गिरप्तारी का प्रयास किया जा रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान के केस में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट 7 अगस्त को इस हाई-प्रोफाइल केस पर सुनवाई करने जा रहा है।
मध्यप्रदेश सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई 35 लोगों की मौत के बाद मध्य प्रदेश सरकार और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पूरे प्रदेश में जल सुरक्षा को लेकर एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। सभी जल स्रोतों की जियो टैगिंग की जाएगी ताकि उनकी लोकेशन और स्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड रहे।
मध्य प्रदेश में वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के तहत खंडवा में आयोजित किए जा रहे बलराम कृषि महोत्सव में सोमवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शामिल होंगे। पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसानों से वर्चुअल संवाद प्रस्तावित था, लेकिन अब वे स्वयं सोमवार को खंडवा पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे ।
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस ने 'नशा मुक्ति अभियान 2.0' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 2 तस्करों को रंगे हाथों दबोचा और करोड़ों के माल के साथ केमिकल जब्त किए।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, हाईटेक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पीएम ई-बस सेवा के तहत सोमवार से शहर में यात्रियों के साथ इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू होने जा रहा है।
दतिया का सियासी पारा इन दिनों चरम पर है। भगवा पार्टी की तरफ से चुनावी रण में उतरीं किन्नर प्रत्याशी संजना सिंह का प्रचार अभियान पूरे प्रदेश में कौतूहल और चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दतिया की गलियों में यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि एक अनोखा लोक-उत्सव जैसा नजारा बन गया है।
मध्यप्रदेश में भले ही सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति का दावा करती हो, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार के आरोपियों पर केस चलाने के लिए विभिन्न विभाग अभियोजन की अनुमति देने में आनाकानी कर रहे हैं।
रीवा के एपीएस विश्वविद्यालय में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया में समिति बदलने से विवाद गहरा गया है। पात्रता, दस्तावेजों और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा में एनएसयूआई ने पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज और शिक्षा व्यवस्था के विरोध में भाजपा कार्यालय घेरने का प्रयास किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
रीवा में ज्वेलरी दुकान से करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। सीसीटीवी में आरोपी कैद हुआ है। वहीं 50 लाख से अधिक की चोरी का खुलासा अब तक नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।