सतना के अधिकांश अस्पताल, होटल और लॉज बिना फायर एनओसी संचालित हो रहे हैं। लगातार अग्निकांडों के बाद नगर निगम ने विशेष जांच दल गठित कर फायर सुरक्षा मानकों की जांच और सख्ती बढ़ाने की तैयारी की है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
नगरीय क्षेत्र में संचालित ज्यादातर होटल, लॉज और अस्पताल बगैर फायर एनओसी के चल रहे हैं। लगातार हो रही अग्नि दुर्घटनाओं के बावजूद फायर एनओसी के लिए संस्थान गंभीर नजर नहीं आ रहे। अस्पताल हो या होटल उन्हें नियम- कानून की तो परवाह ही नहीं शायद उनकी नजर में लोगों के जीवन का भी कोई मोल नहीं है तभी तो बार-बार संस्थानों को नगर निगम द्वारा फायर एनओसी के लिए नोटिस जारी किए जाने के बावजूद संस्थान इस पर गंभीर नजर नहीं आ रहे। दिल्ली के एक होटल में और बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अस्पताल में लगी आग के बाद सतना में भी होटलों और अस्पतालों में आग से निपटने के इंतजामों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोग चर्चा करने लगे हैं कि यदि होटल, लॉज, टाल व अन्य सार्वजनिक स्थानों में आग लगी तो उससे घायल लोग अस्पताल पहुंच सकते हैं लेकिन यदि अस्पताल में आग लगी तो फिर कहां जाएंगे? दरअसल शहरी क्षेत्र में शासकीय व निजी लगभग 45 अस्पताल हैं जिनमें से एक -दो को छोड़ दिया जाए तो किसी में भी फायर एनओसी नहीं है। यहां तक कि जिले के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल जिला चिकित्सालय भी बिना फायर एनओसी के चल रही है। हालांकि इस बीच दिल्ली की होटल में लगी आग के बाद नगर निगम एक बार फिर से फायर एनओसी को लेकर सक्रिय होता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि शहरी क्षेत्र में होटल, लकड़ी के टाल और अस्पताल में फायर एनओसी की जांच के लिए विशेष दल गठित किया जाएगा और वह दल फायर एनओसी से जुड़ी तमाम जांच करेगा।
पांच माह पहले जारी की गई थी नोटिस
बताया जाता है कि शहरी क्षेत्र के लगभग 45 शासकीय व निजी अस्पतालों को फायर एनओसी को लेकर नगर निगम द्वारा पांच माह पहले नोटिस जारी की गई थी लेकिन अब तक न तो अस्पतालों ने फायर एनओसी ली है और न ही नगर निगम की नोटिस का जवाब दिया है। अस्पताल जैसे संस्थानों में फायर एनओसी न होना दुर्भाग्य की बात है।
लगातार घटनाओं के बावजूद नहीं लिया जा रहा सबक
गौरतलब है कि शहरी क्षेत्र में लगातार अग्नि दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं, बावजूद इसके इन दुर्घटनाओं से संस्थान व शहर के लोग सबक नहीं ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभी हाल ही में नगर निगम कार्यालय के समीप एक गोदाम और सतना नदी के पास भूसी के गोदाम में भी आग लगने की घटना तो सामने आई ही है साथ ही शहर में टाल व अन्य संस्थानों में भी आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
नगर निगम की फायर शाखा का एक विशेष दल बनाकर होटल, टाल और अस्पताल के साथ-साथ अन्य संस्थानों में फायर एनओसी की जांच की जाएगी। जिन संस्थानों द्वारा फायर एनओसी ली गई है उनके द्वारा भी नार्म्स का पालन हो रहा है या नहीं इसकी भी जांच की जाएगी। फायर एनओसी को लेकर लगातार सख्ती बरती जा रही है।
सुलभ पाठक, प्रभारी फायर शाखा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने 150 पुलिस निरीक्षकों (TI) को डीएसपी (DSP) के पद पर पदोन्नत किया है। 10 सितंबर 2026 को जारी आदेश और नई पदस्थापना की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।