सतना जिले में एचएमआईएस और यू-विन पोर्टल के टीकाकरण आंकड़ों में 12,566 बच्चों का अंतर सामने आया है। नगर क्षेत्र में सबसे ज्यादा विसंगति दर्ज हुई, जिससे डेटा गुणवत्ता और सत्यापन पर सवाल उठे।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में पूर्ण टीकाकरण प्राप्त बच्चों के आंकड़ों में बड़ा अंतर सामने आया है। अप्रैल 2025 से मार्च 2026 की अवधि के लिए स्वास्थ्य विभाग के एचएमआईएस (स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली) और यू-विन (डिजिटल टीकाकरण पोर्टल) के आंकड़ों की तुलना में 12,566 बच्चों का अंतर दर्ज किया गया है। इससे टीकाकरण आंकड़ों की गुणवत्ता और वास्तविक उपलब्धि को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जारी आंकड़ों के अनुसार एचएमआईएस पोर्टल पर जिले में 33,797 पूर्ण टीकाकृत बच्चे दर्शाए गए हैं।
जबकि यू-विन पोर्टल में केवल 21,231 बच्चों का नाम आधारित रिकॉर्ड उपलब्ध है। यानी लगभग 37 प्रतिशत बच्चों का विवरण यू-विन में दर्ज नहीं हो पाया है।
सतना में सबसे ज्यादा अंतर
विकासखंडवार आंकड़ों पर नजर डालें तो नगर क्षेत्र में सबसे बड़ा अंतर सामने आया है। यहां एचएमआईएस में 7,315 बच्चों के पूर्ण टीकाकरण का दावा किया गया है, जबकि यू-विन में केवल 2,992 बच्चों का रिकॉर्ड दर्ज है। दोनों के बीच 4,323 बच्चों का अंतर पाया गया, जो जिले में सर्वाधिक है। वहीं मझगवां में 2,077, नागौद में 1,776, रामपुर बघेलान में 1,522,उचेहरा में 1,438 , कोठी में 962 और जिला अस्पताल में 468 बच्चों का अंतर दर्ज किया गया है।
आंकड़ा प्रविष्टि और सत्यापन बड़ी चुनौती
विशेषज्ञों का मानना है कि यू-विन नाम आधारित प्रणाली है, जिसमें प्रत्येक बच्चे का व्यक्तिगत पंजीयन अनिवार्य होता है। ऐसे में एचएमआईएस और यू-विन के बीच इतना बड़ा अंतर यह संकेत देता है कि या तो बड़ी संख्या में बच्चों की प्रविष्टि यू-विन में नहीं हो पाई है या फिर प्रतिवेदन तैयार करने में त्रुटियां बनी हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग के लिए यह अंतर चिंता का विषय माना जा रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।