सतना स्मार्ट सिटी इन्क्यूबेशन सेंटर की निर्मात्री पहल से महिलाएं उद्यमिता की ओर बढ़ रही हैं। नि:शुल्क प्रशिक्षण, मेंटरशिप और व्यवसायिक मार्गदर्शन से कई महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर सफल व्यवसाय शुरू कर रही हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
स्मार्ट सिटी इन्क्यूबेशन सेंटर द्वारा महिलाओं को उद्यमिता की ओर प्रोत्साहित करने के लिए निर्मात्री वूमेन इम्पावरमेंट डेवलपमेंट सेल की शुरुआत की गई है। इस पहल की शुरुआत 2023 में की गई थी, जिसका उद्देश्य महिलाओं को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। निर्मात्री के अंतर्गत महिलाओं को 12 सप्ताह की नि:शुल्क ट्रेनिंग दी जाती है। निर्मात्री के माध्यम से सतना स्मार्ट सिटी इन्क्यूबेशन सेंटर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सपनों को साकार करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। यह पहल न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही हैं, बल्कि समाज में उद्यमिता की नई प्रेरणा भी दे रही हैं।
मिल रहा मजबूत उद्यमिता मंच
कलेक्टर डॉ.सतीश कुमार एस एवं ईडी स्मार्ट सिटी शेर सिंह मीना के निर्देशन में स्मार्ट सिटी इन्क्यूबेशन सेंटर इन महिला उद्यमियों को न केवल प्रशिक्षण और मेंटरशिप प्रदान करता है बल्कि उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने, ब्रांड वैल्यू बनाने और कार्य करने के लिए आॅफिस स्पेस भी उपलब्ध कराता है। इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा मार्केटिंग, फाइनेंस, लीगल, ब्रांडिंग और बिजनेस डेवलपमेंट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र आयोजित किए जाते हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बाई वूमेन, फॉर वूमेन, आॅफ वूमेन,है, यानी महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए एक मजबूत उद्यमिता मंच तैयार करना।
अर्चना का गृहिणी से उद्यमी तक का सफर

अर्चना ने अपने हुनर को पहचानते हुए आंवला से बनी बर्फी और कैंडी का व्यवसाय शुरू किया। आज वह अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचाकर एक सफल महिला उद्यमी बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
अनुषा गौतम : टेक्नोलॉजी के जरिए रोजगार के अवसर

अनुषा गौतम ने डेकोरेशन वेंडर्स के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जिससे कई लोगों को काम मिलने की संभावना है। टेक्नोलॉजी के माध्यम से उनका यह प्रयास रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा।
मीशो में प्रोडक्ट बेंच रही मां-बेटी की जोड़ी

शमी नागपाल और उनकी बेटी मानशा नागपाल ने एक गृहिणी के रूप में छोटे स्तर से अपने काम की शुरुआत की थी। आज वे मीशो जैसे प्लेटफॉर्म पर अपने प्रोडक्ट बेंचकर अच्छी आय अर्जित कर रही हैं और कई अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं।
संगीता, फाउंडर लव पोर्ट

संगीता आहूजा ने लव पोर्ट नाम से एक ब्रांड शुरू किया, जहां वे लोगों के लिए कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स तैयार करती हैं। आज उनका काम लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है और वे अपने व्यवसाय से अच्छी कमाई भी कर रही हैं।
शिवांगी, फाउंडर विंध्य हैंडलूम

शिवांगी ने विंध्य हैंडलूम की शुरूआत इस सोच के साथ की कि जो महिलाएं घर से बाहर काम करने नहीं जा सकतीं, उन्हें भी रोजगार का अवसर मिलना चाहिए। इसके लिए वह महिलाओं के घरों में हैंडलूम मशीन लगाकर उन्हें प्रशिक्षण और काम उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रही हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।