सतना में सराफा कारोबारी के सूने घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए भोपाल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 37.62 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर के पावर हाउस के पास रहने वाले सराफा कारोबारी के सूने घर में दिनदहाडेÞ चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश प्रदेश की राजधानी भोपाल में निकले। पुलिस टीम ने भोपाल व अन्य जगहों में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 37 लाख 62 हजार 400 रुपए कीमत के सोने- चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। चोरी के अन्य जेवरात को बरामद करने के लिए आरोपियों को न्यायालय से पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
इचौल गया था जैन परिवार
जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली अन्तर्गत आस्था कुटी पुराना पावर हाउस के पास रहने वाले सराफा कारोबारी विपुल जैन 19 जुलाई की दोपहर तीन बजे घर में ताला लगाकर परिवार समेत इचौल घूमने गए हुए थे। रात को घर लौटकर आए तो अंदर आलमारी खुली हुई थी। सोने- चांदी के जेवरात, नगदी गायब थी। विपुल की शिकायत पर धारा 331(4), 305 (1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। साइबर सेल की सर्विलांस टीम की मदद ली गई। जांच के दौरान एक संदेही का फुटेज मिला।
दोस्तों को बेंच दिए गहने
भोपाल पहुंचने पर ताहिर ने अपने दोस्तों को पार्टी दी और उन्हे कम कीमत में जेवर बेंच दिए। ताहिर से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इमरान खान पिता रहीम खान निवासी राजीव कॉलोनी थाना निशातपुरा भोपाल और फराज खान पिता उमर खान निवासी डीआईजी बंगला के पास को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपियों को भोपाल से सतना लाया गया। सिटी कोतवाली प्रभारी श्री द्विवेदी ने बताया कि मुख्य आरोपी ताहिर के कब्जे से 15 लाख 20 हजार और आरोपी फराज के कब्जे से 18 लाख 94 हजार एवं आरोपी इमरान के कब्जे से 3 लाख 48 हजार रुपए कीमत के सोने- चांदी के जेवरात और मूर्तियां बरामद की गई हैं।
चोरी के बाद बस से गया छतरपुर
सिटी कोतवाली प्रभारी डीएसपी रावेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि संदेही की पहचान ताहिर के रूप में हुई। ताहिर की तलाश में पुलिस टीम भोपाल रवाना की गई। ताहिर हाथ न लगा तब उसके परिवार के सदस्यों को राउंडअप किया गया। इसके बाद इटारसी स्टेशन में जीआरपी की मदद से घेराबंदी कर मुख्य आरोपी ताहिर खान पिता हामिद खान निवासी पड़वा खेड़ा कैपिटल सिटी थाना ईटखेड़ी भोपाल को धर दबोचा गया। पूछताछ में ताहिर ने बताया कि वह नशे की हालत में ट्रेन में सोता हुआ सतना पहुंच गया। घूमते हुए पावर हाउस की तरफ गया तभी उसकी नजर घर में ताला लगाते हुए जैन परिवार पर गई। परिवार के सदस्यों के जाने के बाद पिछले हिस्से का कांच तोड़ कर घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर व अन्य सामान चुरा लिए। चोरी के बाद ताहिर बस में बैठकर छतरपुर फिर वहां से भोपाल चला गया।
पांच दिन की रिमांड पर आरोपी
आरोपी ताहिर, इमरान और फराज को न्यायालय में पेश कर पुलिस ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ कर चोरी का अन्य सामान बरामद करना है। चोरी की घटना में शामिल अन्य आरोपियों एवं अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जानी है। कार्रवाई में एएसआई सुमन मरावी, हेमराज सिंह, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह, वसीम मंसूरी, आशीष सिंह, आरक्षक सुभाष पटेल, धीरज यादव, निर्भय सिंह, बृजेश पटेल, साइबर सेल से एसआई अजीत सिंह, एएसआई दीपेश पटेल, प्रधान आरक्षक असलेन्द्र सिंह ने अहम भूमिका निभाई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।