कोटर क्षेत्र में रजरवार-किचवरिया के बीच 31 खंभों से करीब ढाई किलोमीटर तार चोरी हो गया। 4.50 लाख की तार चोरी से पांच ट्रांसफार्मर प्रभावित और 200 उपभोक्ता बिजली संकट में आए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में एक बार फिर तार चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। कोटर थाना क्षेत्र में बिजली चोरों ने विद्युत व्यवस्था को बड़ा झटका दिया है। रजरवार से किचवरियां गांव के बीच करीब 31 खंभों की लगभग ढाई किलोमीटर लंबी बिजली लाइन की तार चोर काटकर ले गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
इससे पहले नागौद, रामपुर बघेलान और धारकुंडी थाना क्षेत्र में भी बिजली लाइन से तार चोरी होने का मामला सामने आया था। इतनी लंबी विद्युत लाइन से तार काटकर ले जाने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिजली विभाग की ओर से कोटर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अब पुलिस चोरों की तलाश और इतनी बड़ी मात्रा में तार काटे जाने की घटना की जांच में जुटी है।
4.50 लाख रुपए बताई जा रही कीमत
चोरी की गई तार की कीमत करीब 4.50 लाख रुपए बताई जा रही है। तार काटे जाने से 5 ट्रांसफार्मरों से जुड़े करीब 200 उपभोक्ता बिजली संकट की चपेट में आ गए। इनमें रजरवार के लगभग 150 और किचवरिया के करीब 50 उपभोक्ता शामिल बताए जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रजवार ग्राम के 19 पोल एवं किचवरिया के 13 पोल से तार काटी गई है।
तीन ट्रांसफार्मर वैकल्पिक व्यवस्था से चालू
लम्बी दूरी की तार कटने से पांच ट्रांसफार्मर बंद हो गए जिनके लिए अब दोबारा से परमिशन लेकर कार्य कराना पड़ेगा। बिजली विभाग ने राहत पहुंचाने के लिए तीन ट्रांसफार्मरों की सप्लाई इधर-उधर से जोड़कर चालू कर दी है, जबकि दो ट्रांसफार्मरों की बिजली आपूर्ति अभी बहाल नहीं हो सकी है। प्रभावित उपभोक्ताओं को पूरी बिजली व्यवस्था बहाल होने का इंतजार है। सवाल यह है कि करीब ढाई किलोमीटर लंबी लाइन से 31 खंभों की तार काटकर चोर ले गए और जिम्मेदारों को इसकी भनक तक नहीं लगी? अब पुलिस की जांच से ही पता चलेगा कि वारदात के पीछे कौन लोग हैं और चोरी की गई लाखों की तार आखिर कहां खपाई गई।
रजरवार से किचवरिया के बीच के 31 पोल की तार चोरों द्वारा काटी गई है। कई ट्रांसफार्मर बंद है। कुछ को वैकल्पिक व्यवस्था से शुरू किया गया है। पुलिस थाने में एफआईआर करा दी गई है। जल्द ही नई तार लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
जे एस तिवारी, कनिष्ठ अभियंता कोटर

रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।
बांधवगढ़ से आया हाथी ई-5 गोरसरी पहाड़ के आसपास मौजूद है। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए मैहर प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा, कुमकी हाथियों से रेस्क्यू की तैयारी।
प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री और सहायता राशि वितरित की। उन्होंने दीनदयाल रसोई में भोजन की गुणवत्ता परखी और पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया।
सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला ने गोबरांव बायपास के पास बीएलएस 108 एंबुलेंस का औचक निरीक्षण किया। चालक-ईएमटी से जानकारी लेकर मरीज के परिजन से फीडबैक लिया और नि:शुल्क, सुरक्षित सेवा के निर्देश दिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह