सतना-मैहर सिविल अस्पताल निरीक्षण में राज्यस्तरीय टीम ने लेबर रूम स्ट्रक्चर में तकनीकी गड़बड़ी पाई। कुपोषण जांच के दौरान एनआरसी कार्य सराहा गया, वहीं सुधार के निर्देश भी जारी किए गए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
कुपोषण से हुई मौत की जांच करने सतना आई पांच सदस्यीय राज्यस्तरीय टीम गुरुवार को मैहर दौरे में पहुंची। टीम द्वारा मैहर सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया गया। राज्य स्तरीय टीम में डॉ. राकेश बोहरे, वरिष्ठ उप संचालक एवं आशा सेल, एचआर सेल आॅफिस इंचार्ज, डॉ. हिमानी यादव,उप संचालक चाइल्ड हेल्थ, स्टेट सलाहकार डॉ. आरती पांडेय, डॉ. अमित द्विवेदी एवं डॉ. भरत जैन शामिल रहे वहीं जिले से सहयोग के लिए डीपीएम राकेश कर्ष एवं डीसीएम डॉ. ज्ञानेश मिश्रा मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान चाइल्ड हेल्थ सेवाओं, कुपोषित बच्चों का उपचार, रिकार्ड संधारण, पोषण पुनर्वास केन्द्र एवं फील्ड मानिटरिंग का जायजा लिया गया। बताया गया कि मैहर सिविल अस्पताल को कई कार्यों में सराहना मिली। डिप्टी डायरेक्टर राकेश बोहरे द्वारा आशाओं से संवाद भी किया गया। इसके अलावा स्टोर रूम में स्टाक का मिलान किया गया। हालांकि डिप्टी डायरेक्टर राकेश घोर ने स्पष्ट कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और कुपोषण जैसे गंभीर मुद्दे पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एनआरसी का अच्छा परफार्मेंस
बताया गया कि जांच टीम ने सबसे पहले सिविल अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्र (एनआरसी) का भ्रमण किया, जहां चिकित्सकीय सुविधाएं सुचारू रूप से संचालित पायी गर्इं। आशाओं के द्वारा यहां कई कुपोषित बच्चों को भर्ती कराने पर सराहना भी की गई। वहीं एक आशा को जरियारी गांव के कुपोषित बच्चे की केश स्टडी बनाने के निर्देश दिया गया।
मॉड्यूलर ओटी हैण्डओवर न करने के निर्देश
डिप्टी डायरेक्टर चाइल्ड द्वारा सिविल अस्पताल में छह बेड का एमएनसीयू संचालित करने के लिए निर्देश दिए गए, वहीं नवनिर्मित माडयूलर ओटी को हैण्डओवर न करने के लिए कहा गया। डिप्टी डायरेक्टर ने कहा कि लेवर ओटी के स्ट्रक्चर में कुछ तकनीकी गड़बड़ियां हैं जिन्हें इंजीनियर को कहकर सुधरवाया जाएगा। जाते-जाते उन्होंने आशाओं की साड़ी का कलर बैगनी कलर में बदलने के लिए कहा।

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह