सतना के धवारी स्थित मैरिज गार्डन में विवाह समारोह के दौरान गहने और नकदी चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों से नगदी और जेवर बरामद हुए, जबकि एक आरोपी तड़ीपार आदेश का उल्लंघन करता मिला।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
वैवाहिक समारोह के दौरान मैरिज गार्डन में चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी तड़ीपार निकला। आरोपी के कब्जे से चोरी के जेवरात व नगदी बरामद किए गए हैं। इस संबंध में सिटी कोतवाली टीआई रावेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि नागौद थाना के भर्री निवासी राजेन्द्र तिवारी की बेटी का विवाह कोतवाली अंतर्गत धवारी स्थित आरबीएस रिसार्ट से 19 जून को था। वैवाहिक कार्यक्रम में पूजा के समय श्री तिवारी के जेब में रखे गहने अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर रिसार्ट से लेकर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। तकनीकी साक्ष्य संकलन के अलावा मुखबिरों को सक्रिय किया गया। जांच में आए साक्ष्य के आधार पर रोहन जाटव पिता सुरेश जाटव निवासी बजरहा टोला और अरुण बंशकार पिता रामदास बंशकार निवासी बजरहा टोला को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों रिसार्ट में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर 33 हजार 600 रुपए नगद, एक जोड़ी पायल व चार जोड़ी बिछिया बरामद की गई।
जांच में पाया गया कि रिसार्ट में चोरी करने वाला आरोपी अरुण बंशकार आदतन बदमाश है। आपराधिक गतिविधियों के चलते 9 फरवरी को उसके विरुद्ध जिला बदर का आदेश पारित किया गया था। जिला बदर के आदेश की निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर वह शहर में रहकर आपराधिक घटनाओं में संलिप्त था। निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर अरुण के विरुद्ध म.प्र. सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में एएसआई हेमराज सिंह, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह, आरक्षक अजीत सिंह, धीरज यादव, वेदनारायण बागरी शामिल रहे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।