सतना जिले में मीजल्स के बढ़ते मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आउटब्रेक गतिविधियां तेज कर दी हैं। राज्य स्तरीय टीम ने नागौद और सोहावल क्षेत्रों का निरीक्षण कर टीकाकरण, स्क्रीनिंग और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में मीजल्स (खसरा)के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। जिले में ब्लाक सहित शहरी क्षेत्रों में पॉजटिव केस मिलने के बाद ओआरआई (आउटब्रेक गतिविधियां) चलाई जा रही हैं। घर-घर सर्वे किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को राज्य स्तर से आए अधिकारियों द्वारा जिले में चल रही मीजल्स नियंत्रण गतिविधियों का जायजा लिया गया, मैदानी स्तर पर व्यवस्थाओं की पड़ताल की गई। जानकारी के अनुसार बुधवार को भोपाल से एनएचएम के स्टेट एनालिसिस्ट नीरज सोनकर (जेएसआई आरएंडटी, इंडिया फाउंडेशन) ने नागौद ब्लाक के वसुधा एवं हरदुआ सब सेंटर के विभिन्न क्षेत्रों के घरों का सर्वे कार्य और अन्य गतिविधियों का निरीक्षण किया। अधिकारी के द्वारा आशा कार्यकर्ताओं एवं फील्ड वर्करों से मुलाकात कर ओआरआई गतिविधियों के बारे में पूछताछ भी की गई।
इस दौरान जिले से जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुचित्रा अग्रवाल, बीएमओ नागौद डॉ. प्रमोद प्रजापति, डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर सुबोध मंडलोई, बीपीएम, एएनएम, एमपीडबल्यू सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। टीम द्वारा घर-घर बच्चों की स्क्रीनिंग, टीकाकरण की स्थिति एवं संदिग्ध मामलों की पहचान की प्रक्रिया को परखा गया। बताया गया कि टीम ने भ्रमण के बाद सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला से मुलाकात की।
नागौद एसडीएम से की मुलाकात
बताया गया कि स्टेट टीम एवं जिला टीम द्वारा भ्रमण के बाद नागौद एसडीएम से उनके निवास पर मुलाकात की गई और मीजल्स के बचाव के बारे में रणनीति बनाने पर चर्चा की गई। स्टेट से आए अधिकारी श्री सोनकर ने एसडीएम से कहा कि आगामी कुछ दिनों में आंगनवाड़ी और स्कूलें खुलने वाली हैं, मीजल्स का खतरा अभी टला नहीं है। सभी आंगनवाड़ी और स्कूलोें में भी स्क्रीनिंग एवं अन्य गतिविधियां चलाने के निर्देश दिए जाएं।
वर्ष 2026 में मिले 40 से अधिक केस
बताया गया कि जिले में इस वर्ष मार्च से मई माह के दौरान 40 से अधिक बच्चों में मीजल्स की पुष्टि हुई है। वहीं नागौद ब्लाक की गिंजारा गांव की बच्ची की मौत मीजल्स से हुई है। मौत के बाद से ही आउटब्रेक एवं मीजल्स रोकथाम की गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं। मई माह में सतना शहरी क्षेत्र में 7 बच्चे मीजल्स से पॉजटिव पाए गए हैं जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है। विभाग द्वारा लगातार टीकाकरण अभियान, जागरुकता गतिविधियां एवं निगरानी कार्य तेज किए जा रहे हैं ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जाए।
अधिकारी ने ली बैठक समय पर हो संक्रमित बच्चे की पहचान
स्टेट से आए अधिकारी एवं जिले की टीम द्वारा नागौद एवं सोहावल ब्लाक के संदिग्ध क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। भ्रमण के बाद नागौद ब्लाक में सभी फील्ड कर्मियों की बैठक ली गई जिसमें उन्होंने एमआर-1 एवं एमआर-2 के छूटे टीके लगवाने पर जोर दिया। दानेदार बुखार के केस मिलने पर तुरन्त रिपोर्ट करने एवं संदिग्ध को अस्पताल रेफर करने के निर्देश दिए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।