सतना के नागौद ब्लॉक में मीजल्स से दो वर्षीय बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। जांच में संक्रमण बड़ी बहन से फैलने की पुष्टि हुई। गांवों में सर्वे और अतिरिक्त टीकाकरण अभियान शुरू किया गया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
नागौद ब्लाक के गिंजारा गांव के सेहरा टोला में मीजल्स से पीड़ित दो वर्षीय मासूम उर्मी अहिरवार की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जिले से लेकर प्रदेश तक के अधिकारी मीजल्स की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। बुधवार को राज्य टीकाकरण सेल के तकनीकी सलाहकार डॉ. अमित तिवारी द्वारा गिंजारा गांव का दौरा कर मामले की जांच की और मृत बच्ची के परिजनों से पूछताछ की। इस दौरान नागौद बीएमओ डॉ. प्रमोद प्रजापति, जिले से इपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप गौतम एवं एमएनडीई अधिकारी नृपेश सिंह मौजूद रहे। इससे पहले यूनीसेफ के रीजनल कोआर्डिनेटर भी भ्रमण कर स्थित का जायजा ले चुके हैं। बताया जाता है कि जांच के दौरान पता चला कि मृत बच्ची उर्मी को मीजल्स की बीमारी उसकी चार वर्ष की बड़ी बहन पूर्वी अहिरवार से मिली थी। पिता संजय अहिरवार ने टीम को बताया कि पूरा परिवार जम्मू में रहता है, जम्मू में ही बच्ची को बुखार हुआ था। 18 अपै्रल को गांव लौटने के बाद बच्ची गंभीर हो गई जिसे पीएचसी में भर्ती कर इलाज करवाया गया। गिंजारा गांव से पहले डॉ. अमित तिवारी मैहर जिले के रैगवां और सेमरा गांव पहुंचे। यहां भी पिछले माह मीजल्स से पीड़ित 10 मरीज पाए गए थे। हालांकि गांव में अभी नया केस दर्ज नहीं हुआ है।
पांच किमी के दायरे के 75 घरों का सर्वे
सेहरा टोला में मीजल्स का मामला सामने आने के बाद उसके पांच किमी के दायरे में आने वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पास के ही तिवारी टोला के अब तक 75 घरों का सर्वे किया गया हालांकि गांव में कोई भी नया संदिग्ध मरीज नहीं मिला, गांव के 28 बच्चों को एमआर बैक्सीन के अतिरिक्त डोज लगाए गए साथ ही विटामिन-ए का डोज भी दिया गया।
तकनीकी सलाहकार के भ्रमण में डीआईओ को नहीं किया शामिल
राज्य टीकाकरण सेल के तकनीकी सलाहकार बुधवार को नागौद और मैहर ब्लाक के गांवों में दौरो पर थे लेकिन जिले की टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुचित्रा अग्रवाल का नाम लिस्ट में शामिल नहीं किया गया। हालांकि तकनीकी सलाहकार ने टीकाकरण अधिकारी से फोन कॉल के माध्यम से मीजल्स जांच के बारे में चर्चाएं की।
एक माह, 3 ब्लॉक में सामने आए 15 केस
एक माह में मार्च से अपै्रल के दौरान नागौद मैहर, मझगवां ब्लाक में 15 केस रजिस्टर्ड किए गए हैं।
मझगवां : शिवानी यादव 2 साल, रुक्मिणी यादव पांच साल देवलहा,खुशी यादव बरुआ।
रैगवां मैहर : अनिकेत पाल 4 साल, विनायक शिवहरे 1 साल, अनिका शिवहरे 7 साल, सिद्धार्थ विश्वकर्मा 5 साल, वैष्णवी विश्वकर्मा 2 साल, इशिका शिवहरे 4 साल, अनवी पाल चार साल, यशिका शिवहरे पांच साल, वीरेन्द्र पाल 9 साल, दिव्यांशी वर्मन 2 साल सेमरा।
नागौद : निशा कोल उम्र 1 साल सलैया,सरिता प्रजापति 26 साल चकरगोहन
डीआईओ भी पहुंची थीं रैगवां, नहीं मिले टीकाकरण के रजिस्टर
इस बीच जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुचित्रा अग्रवाल भी मैहर के रैगवां गांव भ्रमण में पहुंची थी। उनके द्वारा 9 माह से 10 साल तक के बच्चों का आउटब्रेक रिस्पांस एक्टिविटी की जांच की गई थी। घर -घर बच्चों एवं मरीजों का सर्वे भी किया गया था। बताया गया कि यहां पदस्थ एएनएम द्वारा कोई भी आरसीएच रजिस्टर नहीं मेंटेन किया गया जिसमें टीकाकरण की जानकारी प्रस्तुत की गई हो। एएनएम ने टीकाकरण अधिकारी से कहा कि यह उनकी नई पदस्थापना है। पुराना रजिस्टर उनके पास नहीं है। टीकाकरण से संबंधित मुझे कोई जानकारी नहीं है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।