सतना में मेलियोइडोसिस बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया। बार-बार बुखार, खांसी, टीबी जैसे लक्षण और साधारण इलाज से राहत न मिलने पर डॉक्टर से परामर्श लें। यह संक्रमण बर्कहोल्डेरिया स्यूडोमैली जीवाणु से फैलता है और डायबिटीज व किडनी रोगियों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। खेतों में काम करने वाले किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
यदि आपको बार-बार सर्दी खांसी और बुखार आ रहा है, या टीबी जैसे लक्षण हैं तो सावधान हो जाइए। चिकित्सकों का कहना है कि यह सामान्य सर्दी-खांसी के अलावा मेलिओइडोसिस भी हो सकती है। मध्य प्रदेश में मेलियोइडोसिस नामक एक गंभीर बीमारी को लेकर चिंता का माहौल है। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने इस संक्रामक रोग को लेकर अलर्ट जारी किया है और सभी जिलों में सीएमएचओ द्वारा अलर्ट के साथ एडवाइजरी जारी की जा रही है। सीएमएचओ डॉ. एलके तिवारी द्वारा आईडीएसपी शाखा को 24 घंटे एंडेमिक के लिए अलर्ट रहने के लिए भी निर्देश जारी किये गए हैं। चिकित्सकों ने बताया कि जब तक इस बीमारी का सही इलाज नहीं होगा यह ठीक नहीं होगी।
मरीज को लंबे समय से बुखार, और साधारण इलाज से ठीक न हो रहा हो, तो डॉक्टर से मिलें और मेलियोइडोसिस की जांच जरूर कराएं। यह रोग इतना घातक है कि पहले पकड़ में ही नहीं आता। पहचान होते-होते संक्रमण इतना फैल जाता है कि 40 फीसदी मरीजों की मौत तक हो जाती है। बताया गया कि ये बीमारी कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा जैसे तटीय क्षेत्रों में ही पाई जाती रही है। अब एमपी में भी मरीज मिल रहे हैं।
कैसे फैलती है बीमारी
एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप गौतम ने बताया कि मेलियोइडोसिस बीमारी एक संक्रामक रोग है, जो बर्कहोल्डेरिया स्यूडोमैली जीवाणु से होता है। यह जीवाणु खेतों में संक्रमित मिट्टी तथा जमे हुए पानी के स्त्रोत में पाया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में धान के खेतों में काम वाले लोग मलियोइडोसिस बीती में काम करने पाए गए हैं।
इन मरीजों के लिए जानलेवा है मेलियोइडोसिस
विशेषज्ञों के अनुसार यह बीमारी डायबिटीज और किडनी के मरीजों के साथ-साथ कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। चिकित्सकों के अनुसार इस बीमारी में मरीज को लगातार बुखार आना, फेफड़ों में संक्रमण, फोड़े-फुंसी होना, मधुमेह एवं टीबी जैसे लक्षण नजर आते हैं।
आम जनता हेतु परामर्श व सलाह
जांच एवं उपचार
सीएमएचओ ने बताया कि मरीज के इस बीमारी से जुड़े लक्षण होने पर खून की जॉच, टीबी की जांच, एवं सीएसएफ की जांच नजदीकी स्वास्थ्य संस्था में चिकित्सक के परामर्श अनुसार कराएं, एवं चिकित्सक द्वारा दी गई दवाईयों का ही उपयोग करें, खुद से उपचार न लें।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।