सतना में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 104 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में वैदिक रीति से आयोजन, जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल और सामाजिक सहयोग मिला कार्यक्रम में

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले के व्यंकट 02 मैदान में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें 104 जोड़ों ने विधि-विधान के साथ वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में सांसद गणेश सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार तथा नगर निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा वर-वधु के परिजन एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, जो न केवल सामाजिक परंपराओं को सम्मानपूर्वक निभाने में सहयोग करती है, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल भी प्रदान करती है। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। समारोह के अंत में सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। भाजपा नेत्री ने गाए विवाह गीत & इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष नीता सोनी ने विवाह गीत गाए। नीता सोनी ने बन्नो तेरी अंखियां सुरमेदानी... नौ सौ कलियों को बन्ने के गले का हार... बन्नी तो फैशनदार है... जैसे गीतों से सामूहिक विवाह समारोह को पारिवारिक माहौल दिया।
व्यंकटेश मंदिर से निकली बारात, मेयर बने बाराती
इससे पहले मुख्त्यारगंज स्थित स्थानीय व्यंकटेश लोक से 104 दूल्हों की बारात ई-रिक्शा में निकली जो विवाह स्थल व्यंकट क्र. दो पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निकली बारात ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया। इस दौरान महापौर योगेश ताम्रकार, स्पीकर राजेश चतुर्वेदी पालन व नगर निगम के अन्य अधिकारी -कर्मचारी पहले तो बाराती बने फिर विवाह स्थल पहुंचकर बारातियों का स्वागत किया। सामूहिक विवाह समारोह महापौर योगेश ताम्रकार के कुशल नेतृत्व एव नगर निगम आयुक्त शेर सिह मीना के प्रभावी मार्गदर्शन मे सम्पन्न हुआ।
महिलाओं ने किया मंत्रोच्चार
सामूहिक विवाह समारोह के दौरान पहली बार महिलाओं ने भी विवाह के समय मंत्रोच्चार किया। विवाह के लिए हाल में 30 वेदियां बनाई गई थीं। वैदिक रीति-रिवाज के साथ वर-वधू ने सात फेरे लेकर अपने जीवन की नई शुरुआत की। इस मौके पर महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या दान योजना समाज के जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।