सतना में एनएचएम संविदा कर्मियों के 6 करोड़ रुपए ईपीएफ जमा न होने के मामले में प्रशासकीय अधिकारी शावेंद्र सिंह को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। सात दिन में जवाब नहीं देने पर कार्रवाई होगी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने जिले के संविदा अधिकारियों- कर्मचारियों के ईपीएफ अंशदान जमा नहीं होने के मामले को गंभीरता से लिया है। प्रारम्भिक जांच के आधार पर एनएचएम के अपर मिशन संचालक दिशा प्रणय नागवंशी द्वारा सीएमएचओ कार्यालय के प्रशासकीय अधिकारी शावेन्द्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है जिन्हें सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। जवाब समय पर व संतोषजनक नहीं मिलने पर प्रशासकीय अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
अपर मिशन संचालक ने कहा कि एसएनए स्पर्श प्रणाली लागू होने के बाद ईपीएफ, टीडीएस तथा जीएसटी जैसे भुगतानों की जिम्मेदारी जिला स्तर पर क्रिएटर अधिकारी की है। वर्तमान में इन प्रणालियों के क्रिएटर शावेन्द्र सिंह प्रशासकीय अधिकारी हैं जिनके द्वारा कई भुगतान और रिटर्न समय पर दाखिल नहीं किए गए हैं।
पहले बनी जांच समिति की रिपोर्ट भी नहीं भेजी
बताया गया कि तत्कालीन सीएमएचओ डॉ. एलके तिवारी द्वारा 13 नवम्बर 2025 को ईपीएफ संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया था जिसमें प्रशासकीय अधिकारी शावेन्द्र सिंह भी शामिल थे। इन्हें ही जांच का जिम्मा दिया गया था। जांच में क्या निष्कर्ष निकला इसकी रिपोर्ट भी और जांच प्रतिवेदन भी राज्य स्तरीय जांच समिति के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया।
सात दिन में जवाब नहीं तो कार्रवाई
अपर मिशन संचालक ने स्पष्ट किया है कि सभी बिंदुओं पर सात दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करना अनिवार्य है, सभी मामलों में प्रशासकीय अधिकारी की लापरवाहियां सामने आईं हैं। समय सीमा में जवाब न मिलने पर शावेन्द्र सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
सीएमएचओ कार्यालय की बागडोर शावेंद्र सिंह के हाथ
नवागत सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला के आने के बाद सीएमएचओ कार्यालय की बागडोर प्रशासनिक अधिकारी शावेंद्र सिंह को सौंप दी गई है। इनकी सहमति के बाद ही किसी कार्य को आगे बढ़ाया जाता है। जांच और सत्यापन की फाइलें पहले इनके पास आती हैं, फिर सीएमएचओ के पास जाती हैं। सभी अधिकारियों एवं कर्मियों के मानदेय भुगतान सत्यापन की जिम्मेदारी भी इन्हे ही सौंप दी गई है। ईपीएफ, टीडीस जीएसटी एवं प्रोत्साहन राशि संबंधित मामलों की फाइलें भी इन्ही के पास थी। सूत्रों के अनुसार प्रशासनिक अधिकारी द्वारा ही फाइलों को समय पर भुगतान के लिए नहीं भेजा गया, जिसका परिणाम यह है कि ईपीएफ कि राशि बढ़ते-बढ़ते 6 करोड़ पहुंच गई। अभी ऐसे ही कई मामले हैं।
जांच दल ने 30 अपै्रल को किया था निरीक्षण
जानकारी के अनुसार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश ग्वालियर के पत्र के आधार पर राज्य कार्यालय एनएचएम ने तीन सदस्यीय जांच दल गठित किया था जिसे जांच के लिए सतना जिला भेजा गया था। जांच दल ने 30 अपै्रल 2026 को सतना पहुंचकर जिला लेखा प्रबंधक (डैम) कार्यालय में रिकार्डों की जांच की थी। गौरतलब है कि जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 347 संविदा कर्मियों का 6 करोड़ का पीएफ उनके ईपीएफ खाते में नहीं डाला गया है। इसकी जांच करने उपसंचालक वित्त मुमल बोहत, राज्य लेखा प्रबंधक मनोज राजपूत एवं राज्य सलाहकार नीरज श्रीवास्तव सतना आए थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।