सतना-पन्ना नई रेललाइन के उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सांसद गणेश सिंह ने नागौद स्टेशन का निरीक्षण कर रेलमंत्री से चर्चा की। नई रेललाइन बघेलखंड और बुंदेलखंड के विकास तथा यात्री सुविधाओं को नई दिशा देगी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
बघेलखंड और बुंदेलखंड को रेल लाइन से जोड़ने वाली सतना- पन्ना नई रेल लाइन का उद्घाटन जल्द होने वाला है। इसके लिए सांसद द्वारा रेलमंत्री से मुलाकात कर उद्घाटन के संबंध में चर्चा की गई। सतना- पन्ना नई रेललाइन इन दोनों क्षेत्रों के लिए लाइफ लाइन बनेगी।
सतना लोकसभा क्षेत्र के सांसद गणेश सिंह ने रविवार को नव निर्मित ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना के अंतर्गत आने वाले नागौद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। सांसद ने स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, यात्री सुविधाओं और परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सांसद ने कहा कि नागौद रेलवे स्टेशन को जिस स्वरूप में विकसित करने की कल्पना की गई थी, उसे उसी अनुरूप तैयार किया गया है। प्रयास इस बात के भी किए जा रहे हैं कि नई रेल लाइन के उद्घाटन के साथ ही ट्रेन भी चला दी जाए।
52 किमी का ट्रैक तैयार
सतना- पन्ना नई रेल लाइन परियोजना की कुल लम्बाई 73.55 किमी है। इसमें से सतना से नागौद होते हुए देवेंद्रनगर तक लगभग 52 किलोमीटर रेल ट्रैक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब इसके उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जल्द ही केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा इस रेलखंड का लोकार्पण किया जाएगा, जिसकी तारीख शीघ्र घोषित होने की संभावना है।
देश के महत्वपूर्ण रेल मार्गों में शामिल होगा रेल मार्ग
सांसद ने बताया कि नागौद रेलवे स्टेशन का निर्माण केवल वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि भविष्य में बढ़ने वाले रेल यातायात और यात्रियों की संख्या को देखते हुए किया गया है। उन्होंने कहा कि जब ललितपुर से सिंगरौली तक पूरी रेल लाइन चालू हो जाएगी, तब यह प्रदेश और देश के महत्वपूर्ण रेल मार्गों में शामिल होगी।
बढ़ेगी यात्री सुविधाएं
नागौद रेलवे स्टेशन की डिजाइन, यात्री सुविधाएं और भवन निर्माण कार्य को आधुनिक स्वरूप दिया गया है। सांसद ने दावा किया कि स्टेशन को मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर विकसित करने का प्रयास किया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक वातावरण मिल सके। सांसद ने कहा कि नागौद रेलवे स्टेशन और यह नई रेल लाइन आने वाले समय में क्षेत्र की लाइफ लाइन साबित होगी।
रेलमंत्री से सांसद ने की चर्चा
निरीक्षण के बाद सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दूरभाष पर चर्चा कर रेलखंड की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने रेल मंत्री से उद्घाटन के लिए समय देने का आग्रह किया तथा मांग रखी कि रेल लाइन के लोकार्पण के साथ ही इस मार्ग पर यात्री ट्रेन का संचालन भी शुरू किया जाए।
नागौद में ही हो सकता है उद्घाटन समारोह
सांसद गणेश सिंह ने संकेत दिए कि रेलखंड के उद्घाटन का मुख्य कार्यक्रम नागौद में आयोजित किया जा सकता है। इसके लिए रेलवे और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
ये रहे मौजूद
इस दौरान सांसद के साथ रेलवे के सुनील प्रजापति ओवाईसीई,नरेंद्र सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक, रसीद खान एडीईएन, स्टेशन प्रबंधक ए मतीन, मुख्य कार्य निरीक्षक आशु मीना, आकाश गौतम, अशोक खरे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह