सतना-पन्ना रेल लाइन प्रोजेक्ट में श्रीजी इंफ्रास्ट्रक्चर की धीमी कार्यप्रगति से रेलवे परेशान। 1 करोड़ की पेनाल्टी के बावजूद ठेका रद्द नहीं कर पाया रेलवे। जानिए अब तक कितनी दूरी की लाइन हुई तैयार और कहाँ अटका है काम।

1 करोड़ की पेनाल्टी फिर भी टेंडर टर्मिनेट करने से कतरा रहा रेलवे
सतना, स्टार समाचार वेब
रेलवे बोर्ड के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल ललितपुर-सिंगरौली सतना-पन्ना नई रेललाइन परियोजना कछुआ गति से चल रही है। जिस परियोजना को तय लक्ष्य के अनुसार 2024-25 में पूरा हो जाना चाहिए था उसमें अभी तक 50 प्रतिशत काम भी पूरे नहीं हो पाए हैं। बताया गया कि प्रोजेक्ट की कछुआ चाल निर्माण एजेंसियों ने बना रखी है। समय पर व तय लक्ष्य के अनुसार काम न होने से परियोजना लेटलतीफी का शिकार हो रही है। दिनों-दिनों लागत बढ़ रही है और रेलवे खजाने पर भार बढ़ता जा रहा है। पमरे जोन के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार सतना-पन्ना रेललाइन में निर्माण कम्पनी श्रीजी इन्फ्रास्ट्रेक्चर प्रा.लि. नाम की फर्म का कार्य सुस्त गति से चल रहा है। इस मामले में ठेका फर्म पर लगभग 1 करोड़ की पेनाल्टी रेलवे ने ठोंकी है, इसके बाद भी ठेकेदार कार्य में गति नहीं ला पा रहा है।
माइनर एवं मेजर ब्रिज के काम
बताया गया कि श्रीजी कम्पनी का सतना -पन्ना रेललाइन में दो तरह के प्रमुख कार्य चल रहे हैं जिसमें सतना से फुलवारी एवं सतना से नागौद तक मिट्टी माइनर ब्रिज, मेजर ब्रिज के शामिल है। ठेका कम्पनी को कई बार वरिष्ठ अधिकारी कार्य तेजी लाने व कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के निर्देश दे चुके है। जानकारों के अनुसार श्रीजी इन्फ्रास्ट्रेक्चर प्रा.लि. को बड़े पुल एवं छोटे पुल बनाने का ठेका रेलवे ने लगभग 180 करोड़ में दिया है।
फुलवारी तक चल रहा अर्थ-वर्क
सतना-पन्ना रेललाइन प्रोजेक्ट में प्रथम चरण में सतना से बरेठिया स्टेशन तक लगभग 18 किमी की पिछले साल ही तैयार हो गई थी। बरेठिया से नागौद के बीच दूसरे चरण में कार्य चल रहा है। बताया गया कि बरेठिया से नागौद नदी तक 6 किमी की लाइन तैयार है। नागौद नदी से नागौद स्टेशन तक में 3 किमी की पटरी जल्द ही बिछाई जाएगी। वहीं नागौद से फुलवारी तक अभी अर्थ वर्क तैयार नहीं हो पाया।
फैक्ट फाइल
रेल लाइन से होगा फायदा

उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान 40 फीट ऊंचाई पर क्रेन से लटकाई गई वैन में ब्लास्ट का वीडियो वायरल। हिंदू संगठनों की आपत्ति के बाद पुलिस ने आयोजक और क्रेन मालिक सहित 4 पर FIR दर्ज की है।
भोपाल के रवीन्द्र भवन में आपातकाल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकतंत्र सेनानियों और मीसाबंदियों को करेंगे सम्मानित।
राहुल गांधी और कार्तिकेय सिंह चौहान मानहानि मामले में एमपी हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा। राहुल गांधी ने बयान पर खेद जताया, जानिए क्या है पूरा मामला।
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला को आरोप पत्र जारी किया गया है। विभाग ने ब्लड सेंटर संचालन में गंभीर अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
नीट-यूजी री-एग्जाम में सॉल्वर गैंग के खुलासे के बाद सतना मेडिकल कॉलेज के एक छात्र का नाम सामने आया है। बिहार पुलिस ने 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कॉलेज प्रबंधन जानकारी जुटा रहा है।
ग्वालियर के डीडी नगर में वैष्णो ज्वेलर्स चलाने वाले पिता-पुत्र ने हॉलमार्क और गिरवी के नाम पर लोगों का सोना-नकदी हड़पा। मेरठ भागने की तैयारी में थे आरोपी, अब तक 14 से अधिक पीड़ित आए सामने।
मानसी गैस सर्विस के निलंबन के बाद अमरपाटन के 25 हजार उपभोक्ता परेशान हैं। गैस सिलेंडर के लिए 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। समाधान नहीं मिलने पर 1 जुलाई को आंदोलन और बंद की चेतावनी दी गई है।
विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में व्यापार के साथ राजनीति का भी प्रभाव दिखाई दे रहा है। महापौर, प्राधिकरण पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि और राजनीतिक परिवारों से जुड़े कई मतदाता सूची में शामिल हैं।
धवारी स्टेडियम पुनर्निर्माण में कराए गए अतिरिक्त कार्यों की जांच के लिए पार्षदों की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही संविदाकार के भुगतान पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
कृषि उपज मंडियों में तुलाई व्यवस्था को लेकर किसानों ने पारदर्शिता की मांग उठाई है। वजन में अंतर, इलेक्ट्रॉनिक कांटों की विश्वसनीयता और नियमित सत्यापन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह