सतना-पन्ना नई रेल लाइन के 52 किलोमीटर सतना-देवेंद्रनगर खंड पर यात्री सेवा शुरू करने की तैयारी है। पश्चिम मध्य रेलवे ने दो जोड़ी मेमू का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
विंध्य से बुंदेलखंड को रेल से जोड़ने का सपना अब हकीकत बनने की दहलीज पर पहुंच गया है। लोगों को जल्द ही ट्रेनों में सफर का आनंद मिलने वाला है। सतना-पन्ना नई रेल लाइन परियोजना में सतना से देवेंद्रनगर तक 52 किलोमीटर रेलखंड तैयार होने के बाद अब इस पर यात्री ट्रेन दौड़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। पश्चिम मध्य रेलवे ने इस नए ट्रैक पर दो जोड़ी मेमू चलाने का प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। प्रस्ताव को रेलवे के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक की मंजूरी भी मिल चुकी है। जोन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि रेलवे बोर्ड की हरी झंडी मिलते ही नए रेलखंड पर यात्रियों की आवाजाही शुरू हो सकेगी।
इस तरह बना मेमू का प्लान
सतना से देवेंद्रनगर के बीच चलने वाली प्रस्तावित मेमू करही, बरेठिया, नागौद और फुलवारी स्टेशन पर रुकेगी। आठ कोच की मेमू प्रतिदिन दो फेरे लगाएगी। जल्द ही ट्रेन नंबर रेलवे जारी करेगा। बताया गया कि पहली सेवा सतना से सुबह 11 बजे रवाना होकर दोपहर 12.40 बजे देवेंद्रनगर पहुंचेगी। वापसी में देवेंद्रनगर से शाम 4.30 बजे चलकर शाम 6.10 बजे सतना पहुंचेगी। दूसरे फेरे में मेमू शाम 7 बजे सतना से रवाना होकर रात 8.40 बजे देवेंद्रनगर पहुंचेगी। वापसी में देवेंद्रनगर से सुबह 9.30 बजे चलकर 11 बजे सतना पहुंचने का प्रस्ताव है। दोनों दिशाओं में यात्रा का समय करीब 1 घंटा 40 मिनट रखा गया है।
2027 में पूरी होगी परियोजना
सतना से पन्ना के बीच रेल लाइन का शिलान्यास 2018 में किया गया था। बताया गया कि पन्ना तक नई लाइन बिछाने का कार्य वर्ष 2027 तक में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। अभी दो चरणों एवं 300 मीटर टनल का कार्य शेष है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार देवेन्द्रनगर से सकरिया तक ट्रैक बिछाने का लक्ष्य दिसम्बर-2026 तक तय किया गया है।
सतना-देवेन्द्रगनर नई रेललाइन में जल्द ही ट्रेन का संचालन शुरू होगा। जोन ने दो मेमू ट्रेन चलाने का प्लान तैयार किया है। रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद नई ट्रेनों की सेवा शुरू हो सकेगी। इस क्षेत्र में रेल सेवा उपलब्ध होने से यात्रियों का सफर में समय बचेगा और क्षेत्र में व्यापार, उद्योग व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
डॉ. मधुर वर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर
फैक्ट फाइल

रीवा में कलेक्टर-एसपी की जांच में कई अनियमितताएं मिलने के बाद आयुष्मान अस्पताल को बंद करने के निर्देश दिए गए। मरीजों को शिफ्ट करने और जवाब देने के आदेश के बावजूद संचालन जारी रहा।
रीवा में सहायक ग्रेड-3 के रिक्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति की जानकारी समय पर नहीं भेजने पर लिपिक अखिलेश तिवारी निलंबित हुए। लोक शिक्षण संचालनालय की जानकारी लंबित रखने पर कार्रवाई की गई।
मऊगंज के शाहपुर थाना क्षेत्र से किशोरी को अगवा कर अहमदाबाद ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के लातूर से गिरफ्तार किया। आरोपी करीब दो माह से फरार था।
रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का शुभारंभ हुआ। छह ईवी बसें सतना, सीधी और जबलपुर के लिए चलेंगी। आधुनिक बसों से आरामदायक और प्रदूषणमुक्त परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।
सिंगरौली के चितरंगी में सोन नदी से कथित रेत खनन की शिकायत करने वाले राहुल तिवारी ने धमकी और शिकायत वापस लेने के दबाव का आरोप लगाया। पुलिस ने उनके खिलाफ एससी-एसटी प्रकरण दर्ज किया।
पन्ना-छतरपुर एनएच-39 के मड़ला घाट में डीजल खत्म होने से ट्राला बीच सड़क बंद हो गया। करीब चार घंटे यातायात बाधित रहा, दोनों ओर वाहनों की कतार लगी, पुलिस ने कार्रवाई की।
सतना-पन्ना नई रेल लाइन के 52 किलोमीटर सतना-देवेंद्रनगर खंड पर यात्री सेवा शुरू करने की तैयारी है। पश्चिम मध्य रेलवे ने दो जोड़ी मेमू का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है।
सतना जिले में सामान्य से 61 प्रतिशत अधिक बारिश के बीच उचेहरा के बिहटा और धनेह गांव में जलभराव व तालाब टूटने से परिवार प्रभावित हुए। खेत, घर और पशुधन को नुकसान।
व्यापारिक संगठनों की आपत्ति और सांसद गणेश सिंह की पहल के बाद रेलवे बोर्ड ने रीवा-आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन फिलहाल सतना जंक्शन से यथावत रखने का आश्वासन दिया है।
सतना में बारिश के बाद स्क्रब टाइफस के मामले बढ़ रहे हैं। सरकारी आंकड़ों में 15 मरीज पॉजिटिव मिले, जबकि जिला अस्पताल में जांच सुविधा बंद होने से संदिग्ध मरीज निजी पैथालॉजी पहुंच रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह