सतना-पन्ना मार्ग पर सोहावल मोड़ के पास पुराना रास्ता बंद होने से तीन गांवों की करीब 1500 आबादी प्रभावित है। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर सुरक्षित आवागमन और स्थायी वैकल्पिक मार्ग की मांग उठाई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सतना- पन्ना मार्ग पर सोहावल मोड़ के पास निर्माणाधीन राम पथगमन राष्ट्रीय राजमार्ग के फ्लाईओवर के कारण पुराने मार्ग को बंद किए जाने से आसपास के तीन गांवों सोहावल, बाबूपुर एवं सोहौला की लगभग 15 सौ की आबादी प्रभावित है। इससे व्यथित होकर पुराना मार्ग खुलवाए जाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने मार्ग जाम कर दिया। लगभग 40 मिनट तक सतना- पन्ना मार्ग बंद रहा जिससे वाहनों की लम्बी कतार लग गई। मार्ग जाम होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम राहुल सिलाड़िया को लोगों ने ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के निदान की मांग की।
वर्षों पुराना रास्ता
लोगों का कहना है कि वर्षों पुराने रास्ते को वर्तमान में इसे बंद कर स्थानीय नागरिकों का आवागमन पन्ना- सतना मार्ग पर डायवर्ट कर दिया गया है, जो भारी वाहनों के अत्यधिक दबाव वाला मार्ग है। बिना सुरक्षा इंतजामों के किए गए इस डायवर्सन के कारण स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों के जीवन पर हर वक्त गंभीर दुर्घटनाओं का खतरा मंड़रा रहा है। पूर्व में स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित विभाग को कई बार ज्ञापन दिए गए, परन्तु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है जिससे पूरे क्षेत्र में गहरा जनाक्रोश व्याप्त है।
ये हैं मांगे
सोहावल, बाबूपुर एवं सोहौला को जोड़ने वाले सैकड़ों वर्ष पुराने सार्वजनिक मार्ग को यथासंभव पुन: चालू कराया जाए, ग्रामीणों व राहगीरों के सुरक्षित आवागमन के लिए निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे समुचित व्हीयुलर, पेडस्ट्रिन का निर्माण कराया जाए, भविष्य में बढ़ते यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए सोहावल मोड़ का अविलंब चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण कराया जाए, यदि पुराना मार्ग संभव न हो तो ग्रामीणों के लिए तत्काल चौड़ा, पक्का एवं सुरक्षित स्थाई वैकल्पिक मार्ग निर्मित कराया जाए, जब तक स्थाई व्यवस्था नहीं होती तब तक पन्ना- सतना मुख्य मार्ग पर गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा संकेत लगाए जाएं। इस दौरान अब्दुल्ला, राजकुमार, शुभम, हिमांशु, रोहित मौजूद रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सीधी के गोपद बनास तहसील में 69 हल्का पटवारियों से जुड़ी 221 शिकायतें सीएम हेल्पलाइन पर लंबित हैं। शिकायतों के समय पर निराकरण नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है और व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
सिंगरौली के बैढ़न एसबी कार्यालय में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में गृह जिले के पास तबादला नहीं होने से अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
देवेन्द्रनगर के बड़ागांव में मिढ़ासन नदी पर स्थायी पुल नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश में जलस्तर बढ़ने से स्कूल, स्वास्थ्य और जरूरी काम प्रभावित होते हैं, ग्रामीणों ने पुल की मांग की।
स्वतंत्रता दिवस से पहले रेलवे चेकिंग के दौरान चित्रकूट आरपीएफ ने बेतवा एक्सप्रेस से 63 लाख रुपए नकद बरामद किए। सतना निवासी यात्री रकम के दस्तावेज नहीं दिखा सका, मामला आयकर विभाग को सौंपा।
एमपी-यूपी सीमा के जंगलों में संदिग्ध असलहाधारियों की गतिविधियों की सूचना से पुलिस अलर्ट हुई। सतना पुलिस ने ग्रामीणों, चरवाहों और किसानों से जानकारी जुटाकर जंगलों में सर्चिंग की और संदिग्धों की तलाश तेज की।
सतना-पन्ना मार्ग पर सोहावल मोड़ के पास पुराना रास्ता बंद होने से तीन गांवों की करीब 1500 आबादी प्रभावित है। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर सुरक्षित आवागमन और स्थायी वैकल्पिक मार्ग की मांग उठाई।
मध्यप्रदेश के शासकीय स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक विद्यार्थियों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज होगी। शिक्षक शिक्षा पोर्टल 3.0 पर रोज हाजिरी अपडेट करेंगे, जिससे कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों की निगरानी आसान होगी।
सतना जिला अस्पताल में प्रसव के बाद 32 वर्षीय प्रसूता की मौत से परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए चिकित्सकों और स्टाफ पर जांच की मांग की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों को हरी झंडी मिली है। मप्र में इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन को बड़ा बढ़ावा देने के लिए बैठक में भोपाल-विदिशा मार्ग को फोरलेन बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।
केंद्र सरकार में मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का वर्चस्व और मजबूत हुआ है। देर रात केंद्र में नौकरशाही में किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत सरकार ने 1993 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीप्ति गौड़ मुखर्जी को देश का नया उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त किया है।