सतना जिले में फोन पर वाहन चालक को गाली देने और पुलिस कर्मियों पर अभद्र टिप्पणी के वायरल ऑडियो के बाद पुलिस ने आरोपी युवक पर एफआईआर दर्ज की है। मामले में लापरवाही और विभागीय छवि खराब होने के आरोप में महिला सब-इंस्पेक्टर को लाइन अटैच किया गया है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
वाहन चालक को फोन पर गाली-गलौज करने व अन्य पुलिस कर्मियों पर टिप्पणी करने के वायरल आडियो के बाद पुलिस ने गाली देने वाले युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस प्रकरण की केंद्र बिंदु महिला सब इंस्पेक्टर को लाइन अटैच कर दिया गया है। इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों मझगवां थाना में पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर नेहा ठाकुर अन्य पुलिस कर्मियों के साथ प्राइवेट वाहन से नाबलिक लड़की की तलाश में इंदौर गई हुई थी। मझगवां कस्बे में हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले प्रदीप त्रिपाठी ने महिला सब इंस्पेक्टर के मोबाइल फोन पर स्ांपर्क किया लेकिन मोबाइल बंद मिला। पुलिस सूत्रों ने बताया तब प्रदीप ने वाहन चालक लाला जायसवाल के मोबाइल पर फोन किया। वाहन चलाने के कारण चालक लाला काफी देर तक फोन रिसीव नहीं कर पाया। गाड़ी रुकने पर चालक लाला ने प्रदीप का फोन रिसीव किया। लाला के द्वारा फोन रिसीव करते ही प्रदीप फट पड़ा और वह लाला को अश्लील गालियां देकर धमकियां देने लगा। चालक लाला के द्वारा फोन रिसीव न करने का कारण भी बताया गया लेकिन प्रदीप पर कोई असर नही हुआ,वह लगातार गालियां देता रहा। महिला सब इंस्पेक्टर के द्वारा गलती का ठीकरा वाहन चालक पर फोड़ दिया गया। गाली-गलौज कर धमकी देने वाले युवक के कृत्य पर कुछ भी नही कहा गया।
7 मिनट 31 सेकंड का ऑडियो
हार्डवेयर दुकान संचालक प्रदीप त्रिपाठी के द्वारा पुलिस टीम को इंदौर ले जाने वाले वाहन चालक लाला जायसवाल को अश्लील गाली देकर जान से मारने,अभद्र बातें करने व अन्य पुलिस कर्मियों के बारे में अभद्र भाषा का उपयोग किए जाने का ऑडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया में वायरल हुआ। 7 मिनट 31 सेंकड के वायरल ऑडियो में शुरू से लेकर अंत तक प्रदीप गाली देते सुनाई दे रहा। इतना ही नहीं वाहन चालक के द्वारा फोन न रिसीव करने पर महिला सब इंस्पेक्टर भी प्रदीप का समर्थन करती सुनाई दे रही है। इनके द्वारा प्रदीप की बातों को सही ठहराते हुए वाहन चालक से कहा जाता कि ट्राफिक में फंसे थे,बात कराते। पर इन्होने गाली देने वाले युवक के कृत्य का प्रतिरोध नहीं किया। यह ऑडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में चर्चाओं का बाजार शुरू हो गया। रिश्तों को लेकर जितने मुंह उतनी बातें होनी लगी।
अन्य पुलिस कर्मियों पर अभद्र टिप्प्णी
वायरल आडियो में प्रदीप त्रिपाठी इंदौर गई पुलिस टीम में शामिल एक हवलदार के अलावा मझगवां थाना प्रभारी के बारे अभद्र टिप्पणी करते सुनाई दे रहा। इन दोनों पुलिस कर्मियों के बारे में अभद्र टिप्पणी कर प्रदीप जिले के वरिष्ठ पुलिस अफसर से सम्बंध का जिक्र करता है। आरोप है इन सब बातों को सुन रही महिला सब इंस्पेक्टर के द्वारा कोई प्रतिरोध नही किया गया,एक तरह से वो गाली देने वाले प्रदीप का समर्थन कर वाहन चालक को फोन रिसीव कर बात न करवाने का दोषी करार देती नजर आई।
रविवार को दर्ज कराई शिकायत
इस बारे में एसडीओपी चित्रकूट राजेश बंजारे ने बताया कि नाबालिक की तलाश में गई मझगवां थाना पुलिस की टीम के इंदौर से लौटने के बाद वाहन चालक लाला जायसवाल के द्वारा रविवार को शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर मझगवां थाना में आरोपी प्रदीप के विरुद्ध बीएनएस की अलग-अलग धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। एसडीओपी श्री बंजारे ने बताया कि इस मामले में पुलिस विभाग की छबि खराब करने, ड्यूटी के दौरान नियमों का पालन न करने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मझगवां थाना में पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर नेहा ठाकुर को लाईन अटैच कर दिया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।