सतना में कारोबारी पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर भाइयों को जबलपुर से गिरफ्तार किया। आरोपियों से कट्टा और कारतूस बरामद हुआ, दोनों पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर में बढ़ते क्राइम को कंट्रोल करने के लिए पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। अब पुलिस चाकूबाजी, गोलीबारी व गुंडागर्दी करने वाले आदतन अपराधियों को सबक सिखाने के लिए डंडे बरसाने शुरू कर दिए हैं। जुलूस निकाल रही है, मोहल्ले और दबदबे वाले क्षेत्रों में ले जाकर पुलिसिया अंदाज में सत्कार किया जा रहा है ताकि गुंडे-बदमाशों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
बेटे के सामने पिता को मारी थी गोली
27 सितम्बर की रात मोहित अग्रवाल निवासी कृष्णा कालोनी अपने पिता संजय कुमार अग्रवाल को अपने चाचा के घर भरहुत नगर से लेकर वाहन से घर जा रहा था। रास्ते में सिटी कोतवाली अन्तर्गत कंवरराम टाकीज के आगे पुलिया के पास जवान सिंह कालोनी की तरफ से बाइक सवार दो बदमाश आए। गाली-गलौज कर गोली चला दी। गोली प्लाईवुड के कारोबारी संजय के जांघ को छूते हुए निकल गई। घायल बेटे की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने उमर खान और उसके भाई भइया उर्फ भैया खान के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया। दोनों की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की गई। सिटी कोतवाली टीआई हेमंत शर्मा ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर दोनों भाईयों की गिरफ्तारी में एसआई अभिषेक पांडेय, एएसआई सुमित मरावी, अशोक मिश्रा, प्रधान आरक्षक मनीष सिंह, सुखेन्द्र यादव, आरक्षक शिव सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह, मनोज सिंह बघेल, वसीम मंसूरी, आरक्षक कृष्ण रंजन सिंह, सुभाष पटेल के अलावा साइबर सेल प्रभारी अजीत सिंह सेंगर व जबलपुर क्राइम ब्रांच के आरक्षक शिव सिंह बघेल ने अहम भूमिका निभाई।
दोनों भाई पर दर्ज हैं कई प्रकरण
सीएसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि कारोबारी संजय अग्रवाल पर गोली चलाने वाले आरोपी उमर खान पिता मुनौवर खान 22 वर्ष निवासी जवान सिंह कालोनी और उसके भाई भइया उर्फ भैया उर्फ मकबूल खान 27 वर्ष को जबलपुर से गिरफ्तार कर सतना लाया गया। दोनों के कब्जे से 315 बोर का कट्टा व घटना स्थल से खाली कारतूस बरामद किया गया है। भइया खान के खिलाफ पूर्व से 22 आपराधिक प्रकरण जबकि उसके भाई उमर पर 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। रास्ता रोक कर शराब पीने के लिए पैसा मांग कर मारपीट करने के एक प्रकरण में भइया खान फरार चल रहा था। इस प्रकरण में इसकी गिरफ्तारी सुमार की गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई दी। उज्जैन में सेवा ज्योति कलश यात्रा के दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि वृंदावन ग्राम में उन्नत नस्ल के पशुओं की प्रतियोगिता होगी। प्रथम विजेता को 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। किसानों के लिए सोलर सिस्टम और सिंचाई सुविधाओं पर भी जोर दिया गया है।
सतना में कारोबारी पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर भाइयों को जबलपुर से गिरफ्तार किया। आरोपियों से कट्टा और कारतूस बरामद हुआ, दोनों पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले।
रैगांव क्षेत्र में डालमिया सीमेंट के लिए कृषि भूमि प्रक्रिया के विरोध में ढाई हजार किसान 500 से अधिक ट्रैक्टर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने उपजाऊ जमीन बचाने की मांग रखी, जनसुनवाई स्थगित।
बीना में तीसरी रेल लाइन जोड़ने के कार्य के चलते सतना से गुजरने वाली चार ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। रेवांचल, कामायनी, रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर और क्षिप्रा एक्सप्रेस के रूट बदले।
जिला अस्पताल के एनआरसी में 2012-13 से पुरुष केयरटेकरों की तैनाती पर सवाल उठे हैं। महिला कर्मियों की नियुक्ति संबंधी गाइडलाइन और पुराने आदेशों के बावजूद व्यवस्था नहीं बदली, अब कार्रवाई की उम्मीद।
सतना में नवरात्रि से पहले 350 से अधिक दुर्गा प्रतिमाएं तैयार हो रही हैं। बारिश, महंगाई और बढ़ती मांग के बीच बंगाल व स्थानीय कारीगर दिन-रात मेहनत कर प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं।
नौ साल पहले ट्रकों की आवाजाही पर नजर रखने और टैक्स चोरी रोकने के मकसद से शुरू किया गया ई-वे बिल अब सब्सिडी वाले खाद की कालाबाजारी पकड़ने में सबसे बड़ा डिजिटल हथियार साबित हुआ है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक पीजी डॉक्टर ने अपनी साथी महिला डॉक्टर और उनके भाई पर एयरगन से फायरिंग कर दी।
मध्य प्रदेश के इंदौर-उज्जैन बायपास पर चलती लग्जरी बस में टायर फटने से भीषण आग लग गई। यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, किसी के हताहत होने की खबर नहीं।