सतना में कारोबारी पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर भाइयों को जबलपुर से गिरफ्तार किया। आरोपियों से कट्टा और कारतूस बरामद हुआ, दोनों पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले।
उत्तरप्रदेश एसटीएफ ने गंगोह थानाक्षेत्र में एक लाख का इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। ढेर बदमाश सुलतानपुर जिले का रहने वाला है। जिस पर लुट, हत्या, हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती समेत 30 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज थे। आरोपी के कब्जे से एसटीएफ ने पिस्टल, बाइक, वाई-फाई डोंगल, कारतूस, 4 मोबाइल बरामद किए हैं।
इंदौर पुलिस ने 2 करोड़ रुपये के MD ड्रग्स तस्कर शुभम नेपाली को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। जानें कैसे वह फर्जी मोबाइल और युवाओं के जरिए ड्रग्स नेटवर्क चलाता था और उस पर पहले से ही 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं।















