सतना पुलिस ने चंदन के पेड़ चोरी करने वाले पारधी गिरोह का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चंदन की लकड़ियां, बाइक और पेड़ काटने के उपकरण बरामद हुए।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
चंदन का पेड़ चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफास करते हुए पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चंदन का पेड़ चोरी करने वाले पारधी गिरोह के सदस्य हैं। एक आरोपी नाबालिग अपचारी है, पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर काफी मात्रा में चंदन की लकड़ियां, घटना में प्रयुक्त बाइक, पेड़ काटने में प्रयुक्त आरी बरामद की गई है।
पुलिस को देख डेरा से भागे
पुलिस टीम ने खैरा स्थित बाहरी व्यक्तियों के डेरे में दबिश दी। पुलिस को देख डेरे में मौजूद महिलाएं और पुरुष भागने लगे। ऐसे में पुलिस का संदेह गहरा गया। पुलिस टीम ने पीछा कर सभी को राउंडअप किया। डेरे की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान डेरे के अंदर से चंदन के चुराए गए पेड़ के 24 बड़े टुकड़े मिले। चंदन की लकड़ी के टुकड़ें के अलावा एक आरी-ब्लेट एवं रैकी एवं चंदन का पेड़ काटकर चोरी करने में प्रयुक्त बाइक क्र. एमपी 21जेडई/7038 को जब्त किया गया।
नाबालिग भी चोरी करने जाता था साथ
टीआई नागौद अशोक पांडेय ने बताया कि चंदन का पेड़ काटकर चोरी करने वाले आरोपी कटनी के पारधी गिरोह के सदस्य हैं। कार्रवाई के दौरान ईजूब पारधी पिता शकीलधा, मकौआ पारधी पति इजूब, अक्सेना उर्फ गुलगुली पति अकौन सिंह पारधी, डई पारधी पति चिल्टू उर्फ सारंगी पारधी, चमरा उर्फ राजू पारधी पिता सकीलत उर्फ हुरहुर व एक नाबालिक को पकड़ा गया। सभी कटनी जिले के कुठला थानान्तर्गत पटेहरा गांव के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह के दो पुरुष सदस्य नाबालिग अपचारी के साथ मोटर साइकिल से रात के समय चंदन का पेड़ काटने जाया करते थे। गिरोह की महिला सदस्याएं चुराए गए चंदन के पेड़ को आरी से काटकर उसे छीलकर अलग क र देती थीं। टीआई श्री पांडेय ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर चुराए गए चंदन के पेड़ की लकड़ियोंं को किन -किन लोगों को बेंचा,इसके बारे में जानकारी एकत्र की गई है।
रुद्राक्ष बेंचने के बहाने करते थे रैकी
इस संबंध में एसडीओपी नागौद रघु केसरी ने बताया कि नागौद, सिंहपुर थाना क्षेत्र में चंदन के पेड़ काटे जाने की घटनाएं लगातार सामने आई हैं। चंदन का पेड़ काटने वाले गिरोह के सदस्यों की धरपकड़ के लिए पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई। मुखबिरो को सक्रिय कर ऐसे लोगों की जानकारी एकत्र करने का टास्क दिया गया जो क्षेत्र में पहले नहीं देखे गए लेकिन अब वे क्षेत्र में दिख रहे हैं। ऐसे में मुखबिरों के जरिए सूचना मिली कि खैरा गांव में बाहरी व्यक्तियों ने डेरा जमा रखा है। डेरा में रहने वाले पुरुष सदस्य मोटर साइकिल के जरिए गांव- गांव रुद्राक्ष की माला बेंचने गांव में जाते हैं, इनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं, लिहाजा पुलिस टीम ने खैरा गांव में बाहरी व्यक्तियों के डेरा में दबिश दी। महिला व पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो चंदन का पेड़ काट कर चोरी करने का जुर्म स्वीकार किया। बताया गया कि रुद्राक्ष का माला गांव में माला बेंचने के बहाने गांव में जाकर उन जगह की रैकी करते थे जहां चंदन के पेड़ लगे हुए हैं।
8 वारदातों का खुलासा
पारधी गिरोह के सदस्यों ने नागौद थानान्तर्गत कचलोहा निवासी जयादित्य सिंह परिहार की बाड़ी से चंदन के दो पेड़ 24 मई की रात काट ले गए थे। इसी तरह 29 मई की रात ज्ञानेन्द्र सिंह निवासी कचलोहा की बाड़ी से भी चंदन के दो पेड़ काटकर चुरा लिया था। पूछताछ में आरोपियों ने रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र में चंदन का पेड़ चोरी करने की एक वारदात, सिंहपुर थाना क्षेत्र में तीन वारदात, बाबूपुर चौकी क्षेत्र में एक वारदात और मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में एक बार वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अन्य थाना पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना दी गई है। आने वाले दिनों में संबंधित थाना पुलिस अपने यहां दर्ज प्रकरण में पूछताछ व जब्ती के लिए जेल में बंद आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर रिमांड पर लेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
मैहर के बिगौड़ी गांव में भैयालाल कोल की हत्या के बाद तनाव और भय की चर्चा है। कुछ घरों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखे मिले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मैहर कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों की कमी दूर करने सतना से तीन लिपिक भेजे गए। मूल पदस्थापना सतना में रखते हुए अंतर-जिला कार्य व्यवस्था के अधिकार और नियमों को लेकर प्रशासनिक सवाल उठ रहे हैं।
पीएमश्री और सांदीपनि विद्यालयों में सत्र 2026-27 से डिजिटल हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड लागू होगा। विद्यार्थियों के अंक, सीखने की क्षमता, व्यवहार, सामाजिक-भावनात्मक और शारीरिक विकास का समग्र आकलन किया जाएगा।
सतना के भैंसाखाना चौक में मसाला लदा पिकअप 200 केवीए ट्रांसफार्मर से टकरा गया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली कंपनी ने ढाई लाख रुपये नुकसान बताया और एफआईआर दर्ज कराई।
मध्य प्रदेश में नए यूपीआई चार्ज (MDR) के विरोध में व्यापारियों का 'नो-UPI डे' प्रदर्शन। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई भुगतान बंद। जानिए क्या हैं नए नियम और विरोध की वजह।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।